Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paid tribute by offering flowers to Indira and Patel

Yamuna Nagar News: इंदिरा और पटेल को पुष्प अर्पित कर किया नमन

Sun, 01 Nov 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute by offering flowers to Indira and Patel
चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धां​जलि देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। स्वयं - फोटो : Villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
ग्रामीण अध्यक्ष सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन देशसेवा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को नई दिशा देने का काम किया। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका नेतृत्व और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचें। मौके पर राजेश शर्मा, बलदेव, देवेंद्र दादूपुर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण राणा, रामशरण वाल्मीकि, टीपी सिंह, सचिन हसनपुर, अशोक राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed