फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paddy wasted in 17 thousand hectares due to unseasonal rain, hailstorm, Yamunanagar

बेमौसम की बारिश, ओलावृष्टि से 17 हजार हेक्टेयर में धान बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy wasted in 17 thousand hectares due to unseasonal rain, hailstorm, Yamunanagar
पुराना हमीदा में बारिश के दौरान ओले एकत्र करने का प्रयास करती बच्ची। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन के बाद रविवार को फिर हुई बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के आंसू निकाल दिए। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ने करवट ले ली। शहर सहित छछरौली, प्रतापनगर, बुडिया, शादीपुर इत्यादि क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं मंडियों में हजारों बोरी धान भीग गया।
बारिश से करवाचौथ पर्व का मजा फीका हो गया। देर रात तक खुलने वाले बाजार शाम को जल्द बंद हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई। मंडी में धान लेकर आए किसानों को फसल बचाने के बंदोबस्त करने पड़े। दोपहर करीब दो बजे बादल छाने लगे। देखते ही देखते सवा दो बजे बूंदाबांदी के साथ ही तेज बारिश होने लगी। चंद मिनटों में बारिश काफी तेज हो गई। करीब पौना घंटे की बारिश के बाद ओले पड़ने लगे।
विज्ञापन

अचानक आई बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे की बारिश से शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। लाजपतनगर, कांसापुर, बस स्टैंड, दशमेश कॉलोनी में पानी भरने से दिक्कत हुई। इस दौरान शहर सहित छछरौली, प्रतापनगर में ज्यादा बारिश हुई। रादौर, बिलासपुर, साढौरा में कम बारिश हुई। रविवार को जिले में औसतन दस मिली बारिश हुई। शहर, प्रतापनगर व छछरौली में 20 मिली से ज्यादा बारिश हुई। वहीं ओलावृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन पर सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय धान कटाई का सीजन पीक पर है। जिले में करीब 75 फीसदी कटाई हो चुकी है। अभी भी करीब 17 हजार हेक्टेयर में धान की फसल खड़ी है। किसान कटाई में व्यस्त हैं। बारिश से कई जगह फसल खेत में ही बिछ गई है। वहीं बारिश से कटाई भी विलंब हो गया है।
वही धान कटाई के बाद किसान रबी फसल की बुआई की तैयारी में लगे हुए थे। इन दिनों आलू, सरसों, गन्ना सहित अन्य रबी फसलों की बुआई होनी है। वहीं गेहूं की बुआई का समय भी यही है। बारिश के कारण इसमें देरी होगी।
जिले के तीन खंडों में ज्यादा बारिश हुई है। वहीं इन्हीं खंडों में ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि और बारिश का फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा। जिले में 17 हजार हेक्टेयर में धान खड़ी है। नुकसान के लिए गिरदावरी करवाई जाएगी।
डॉ. जसविंद्र सैनी, कृषि उपनिदेशक।
प्रतापनगर में बारिश, ओलावृष्टि ने मचाई तबाही
प्रतापनगर। बारिश और ओलावृष्टि ने धान की खड़ी फसल बर्बाद कर दिया है। लोगों ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाली। वहीं बारिश से धान की फसल के साथ अन्य फसलें भी खराब होने की आशंका भी जताई जा रही है। बारिश से ठंडक भी बढ़ गई है। किसान रामपाल, सुरेंद्र, विकास ने बताया कि अचानक बारिश से खेतों में पड़ी व खड़ी फसल के खराब होने का अंदेशा बन गया है। किसानों ने कहा कि अब फिर बारिश होती है तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। संवाद

छछरौली में जलमग्न हुई धान की फसल
छछरौली। अचानक हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हो गया है। बरसात से खेत में पानी भर गया, जिसकी धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। किसान देवेंद्र सिंह, सतपाल, जय कुमार, राजेश धर्मवीर आदि ने बताया कि किसान खेतों से धान की फसल उठाने में लगे हुए थे। कई जगह धान की फसल कटी पड़ी थी तो कई जगह किसान मंडी ले जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक हुई बारिश से सारा धान भीग चुका है और जो धान खेतों में पड़ा हुआ है, उसमें पानी भर गया है। क्षेत्र में ओलावृष्टि इतनी अधिक हुई है कि जमीन पर सफेद चादर बिछ गई है। ओलावृष्टि की फोटो वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

प्रतापनगर में ओलावृष्टि के दौरान सफेद हुई जमीन।   संवाद

प्रतापनगर में ओलावृष्टि के दौरान सफेद हुई जमीन। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar

छछरौली अनाजमंडी में बारिश में भीगी धान की बोरियां।   संवाद

छछरौली अनाजमंडी में बारिश में भीगी धान की बोरियां। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed