फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paddy could be purchased only in three mandis

Yamuna Nagar News: तीन मंडियों में ही हो सकी धान खरीद

Sun, 29 Sep 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Paddy could be purchased only in three mandis
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दूसरे दिन शनिवार को मात्र तीन अनाज मंडियों में ही धान की खरीद हो सकी। दूसरे दिन तीनों मंडियों में मात्र 1172 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी। एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के कारण मंडियों में धान भीग गया था। जिसे शनिवार को मजदूर मंडियों में सुखाते दिखे।
वहीं मौसम साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली। अभी दो से तीन दिन तक धान की कटाई प्रभावित हो सकती है क्योंकि बारिश की वजह से खेत गीले हैं। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि मंडियों में 1172 मीट्रिक टन ग्रेड-ए धान की आवक हो चुकी है। इस अवधि में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1057 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 115 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। जगाधरी अनाज मंडी में 276 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर अनाज मंडी में 781 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 115 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

डीसी ने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडियों से खरीदे गए धान को जल्दी उठाने की व्यवस्था करें, ताकि किसान सुविधा पूर्ण तरीके से फसल बेच सके। किसान अनाज मंडी में फसल को सुखाकर लेकर आएं, ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई दिक्कत न हों। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को आदेश दिए कि मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय व सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि समय-समय पर वह स्वयं अनाज मंडियों का दौरा करके खरीद कार्य का जायजा भी लेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed