{"_id":"67eae9e6c980587dc900ca97","slug":"owners-should-get-the-empty-plot-fenced-sinha-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135404-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लॉट की फेंसिंग कराएं मालिक : सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लॉट की फेंसिंग कराएं मालिक : सिन्हा
Tue, 01 Apr 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने सड़क किनारे के खाली पड़े प्लॉटों के मालिकों को फेंसिंग या चाहरदीवारी कराने के निर्देश जारी किए हैं। यदि प्लाट मालिक स्वयं फेंसिंग या चारदीवारी नहीं कराता तो नगर निगम प्लॉट की स्वयं फेंसिंग कराएगा और इस पर आया खर्च प्लाट मालिक की प्रॉपर्टी आईडी में जोड़कर उससे वसूल किया जाएगा। यह जानकारी निगम आयुक्त ने स्वच्छ यमुनानगर-जगाधरी अभियान की शुरुआत के दौरान दी।
निगमायुक्त सिन्हा ने शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने को लेकर सेक्टर 17 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरूआत से पूर्व नगर निगम उन्होंने श्री राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद के पास खाली पड़े प्लाट की सफाई कराई। उन्होने मंदिर की दीवार पर निगम द्वारा बनवाए गए स्वच्छ यमुनानगर-जगाधरी के लोगो का भी अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों को शहर की विभिन्न दीवारों लोगो की वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने श्री कृष्णा धर्मार्थ सभा के सदस्यों से शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि आगामी 15 दिन तक शहर में स्वच्छ यमुनानगर-जगाधरी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान शहर के सभी मार्गाें, सार्वजनिक स्थानों, कॉलोनियों में अभियान चलाकर सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़कों किनारे उगे घास, जमा गंदगी को साफ किया जाएगा। शहर को सुंदर बनाने की दिशा में भी अनेक कार्य किए जाएंगे। शहर के मुख्य मार्गाें के किनारे कुछ खाली प्लाट ऐसे है, जिनमें गंदगी पड़ी है। न ही इन खाली प्लाटों की चारदीवारी है और न ही इनकी फेंसिंग की हुई है। सड़क किनारे ऐसे प्लाट हमारे शहर की सुंदरता को भंग कर रहे है। दूसरे जिलों व राज्यों से आने वाले लोग भी खाली प्लाटों में जमा गंदगी देख आहत होते हैं।
खुले में कचरा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हमने काफी संख्या में खुले में कचरा डालने वाले प्वाइंट को बंद कर उनकी जगह गमले व बेंच रखवाए है। शहरवासी भी इसमें सहयोग दे रहे हैं। अभी भी शहर में कुछ ऐसे प्वाइंट है, जहां खुले में कचरा डाला जा रहे है। ऐसे स्थानों को कचरा मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्वाइंट को भी बंद कर वहां गमले व बेंच रखे जाएंगे। यदि फिर भी कोई व्यक्ति खुले में कचरा डालता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।