फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Outgoing sarpanch of Antawa accused of embezzlement of Rs 12.90 lakh in development works

अंटावा के निवर्तमान सरपंच पर विकास कार्यों में 12.90 लाख रुपये के गबन का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Outgoing sarpanch of Antawa accused of embezzlement of Rs 12.90 lakh in development works
यमुनानगर/रादौर। रादौर पुलिस ने गांव अंटावा के निवर्तमान सरपंच गौरव कुमार पर पंचायत के विकास कार्यों में 12 लाख 90 हजार रुपये का गबन करने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई खंड विकास पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) की शिकायत पर की गई है। मामले में गांव की एक महिला पंच के ससुर ने करीब डेढ़ साल पहले सीएम विंडो पर शिकायत देकर सरपंच पर पंचायती फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। सरपंच पर लगे आरोपों की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन

बीडीपीओ रादौर दिनेश शर्मा ने बताया कि अंटावा निवासी रामजीलाल ने गांव के निवर्तमान सरपंच गौरव कुमार के खिलाफ विकास कार्यों में धांधली किए जाने के मामले को लेकर सीएम विंडो में शिकायत की थी। रामजी लाल ने बताया कि उसकी पुत्रवधू पंचायत में पंच है। जब भी वह सरपंच से गांव के विकास को लेकर बातचीत करते हैं, वे कोई उचित जवाब नहीं देते। इस बारे में सरपंच ने कभी किसी से कोई सलाह नहीं ली। इस दौरान उन्हें पता चला कि सरपंच पंचायती फंड का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत ग्राम सचिव को भी दी, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सीएम विंडो से शिकायत मिलने के बाद पंचायती राज के एसडीओ द्वारा गांव अंटावा में करवाए गए विकास कार्यों की जांच की गई। जांच के बाद विकास कार्यों में 12 लाख 90 हजार 189 रुपये का गबन होना पाया गया। एसडीओ ने अपनी रिर्पोट बीडीपीओ को दी। जिसके बाद बीडीपीओ ने विकास कार्यों में किए गए लाखों रुपये के गबन के मामले को लेकर रादौर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत के आधार पर निवर्तमान सरपंच गौरव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जून 2016 से 2020 तक हुए कार्यों की जांच में मिली लाखों धांधली
सीएम विंडों से मिली शिकायत के बाद पंचायती विभाग द्वारा सरपंच के कार्यकाल के दौरान एक जून 2016 से 2020 तक किए गए विकास कार्यों की जांच करवाई गई। इस दौरान गलियों, नालियों, फिरनी व अन्य विकास कार्यों में लाखों रुपये की धांधली पाई गई। जांच में कुल 12 लाख 90 हजार 189 रुपये का गबन पाया गया। पंचायती विभाग द्वारा यह राशि विभाग में जमा करवाने के लिए नोटिस दिया गया। लेकिन सरपंच द्वारा यह राशि विभाग में जमा नहीं करवाई गई। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई।
वर्जन
नियम अनुसार कराए गए काम, डीसी से करेंगे दोबारा जांच की मांग-
गांव के निवर्तमान सरपंच गौरव के पिता भगवान दास का कहना है कि गांव में लाखों रुपये के काम करवाए गए हैं। रंजिशन उनके खिलाफ शिकायत दी गई है। गांव में जो भी कार्य किए गए सभी नियम अनुसार किए गए हैं। उन्हें जानबूझ कर फंसाया गया है। इस संबंध में जल्द ही वे ग्रामीणों के साथ उपायुक्त से मिलेंगे और मामले की दोबारा जांच कराने की मांग करेंगे।

वर्जन
बीडीपीओ दिनेश शर्मा की शिकायत पर आरोपी गांव अंटावा के सरपंच पर विकास कार्यों में जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
रघुबीर सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रादौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed