फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   other

हिंदी बनती जा रही है वैश्विक भाषा: डॉ. बहादुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
other
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में वेबिनार करवाया गया। कार्यक्रम भाषा विभाग की ओर से करवाया गया। जिसमें हिंदी विभागाध्यक्ष पूर्व एसोसिएट प्रो. डॉ बहादुर सिंह ने राष्ट्रभाषा हिंदी व वर्तमान में विश्व में उसकी दशा पर व्याख्यान दिया। इस मौकेपर प्राचार्य डॉ. पीके बाजपेयी ने कहा कि बिना मातृभाषा के हर राष्ट्र गूंगा है।
विज्ञापन

डॉ. बहादुर सिंह ने कहा कि 26 जनवरी 1950 से भारत में संवैधानिक रूप से हिंदी को राष्ट्र भाषा एवं राजभाषा के रूप में प्रचारित प्रसारित करने का प्रावधान किया है। यही वजह है कि वर्तमान में राष्ट्रभाषा हिंदी शत प्रतिशत नहीं तो कुछ मात्रा में राजभाषा बनती जा रही हैं। उदारीकरण, वैश्विकरण, बाजारीकरण और भौतिकवादी युग में हिंदी विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में दूसरे नंबर पर आती है। बड़ी बड़ी कंपनियों द्वारा विज्ञापन हिंदी में प्रसारित किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी करीब डेढ़ सौ से पौने दो सौ वर्ष तक विदेशी विश्वविद्यालय अपने यहां हिंदी विभागों की स्थापना कर भारतीय सभ्यता, दर्शन व साहित्य का अध्ययन व अध्यापन करवा रहे हैं। ऐसे में जहां विश्व एक ग्लोबल विलेज बनता जा रहा है ऐसे वातावरण में हिंदी भाषा भी विश्व की भाषा बनने की ओर कदम बढ़ाते जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed