फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Orders worth Rs 50 lakh received for Gajanan idols

Yamuna Nagar News: गजानन की मूर्तियों के लिए मिले 50 लाख रुपये के ऑर्डर

Tue, 26 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Orders worth Rs 50 lakh received for Gajanan idols
गणपति उत्सव के लिए मूर्ति पसंद करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गणपति महोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो रही है। ऐसे में श्रद्धालु भगवान गणेश को आमंत्रित करने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। वहीं गणपति महोत्सव के चलते बाजार में भी खूब रौनक है। इससे शिल्पकारों को इस बार काफी अच्छा काम मिला है। शिल्पकारों के अनुसार करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा की मूर्तियों की बुकिंग हो चुकी है।
महोत्सव के कारण बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। महोत्सव के चलते इन दिनों टेंट, डीजे, फैंसी लाइट, मिष्ठान, सजावटी सामान की दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बता दें कि शहर में तीन दर्जन से ज्यादा स्थानों पर गणपति महोत्सव का सार्वजनिक कार्यक्रम किया जा रहा है। सार्वजनिक कार्यक्रम में काफी बड़े पंडाल की जरूरत होती है।
विज्ञापन

बारिश के दिन होने के कारण यह पंडाल पूरी तरह वाटरप्रूफ होते हैं, जो काफी महंगे लगते हैं। इसके अलावा रंगबिरंगी लाइट, भगवान गणपति का श्रृंगार, फल, फूल, मिठाइयां की पूर्व बुकिंग कर रहे हैं। भगवान गणपति को मोदक का भोग लगाना अत्यंत फलदायी माना जाता है। ऐसे में हलवाइयों के पास इसकी पहले से बुकिंग हो रही है। हर दिन पूजन के अलावा पहले दिन व अंतिम दिन के लिए काफी मात्रा में लड्डू, मोदक, बर्फी इत्यादि मिठाइयों की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पकार आयुष, श्रवण, जेठालाल, राव्या ने बताया कि इस बार मिट्टी मूर्तियों की मांग बढ़ी है। सार्वजनिक महोत्सव करवाने वाली संस्थाओं के अलावा लोग घरों घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालय व अन्य निजी स्थानों पर स्थापित करने वाले प्रतिमाओं की बुकिंग करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास 2000 से 15,000 रुपये तक की मूर्तियों के कई ऑर्डर हैं।
जिले में करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा मूर्तियों बुकिंग हुई है। इसके लिए श्रद्धालु घरों व प्रतिष्ठानों के लिए छोटी मूर्ति की मांग कर रहे हैं। अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार कारोबार काफी अच्छा है। इसके अलावा फूलों की इससे मांग काफी बढ़ गइ्र है। लोगों ने प्रतिदिन फूल व मालाओं की डिलिवरी के लिए विक्रेताओं को ऑर्डर दिए हैं।
विश्वकर्मा मोहल्ला के फूल विक्रेता सोनू, रोहण, मोहित ने बताया की गणपति महोत्सव के लिए उनके पास कई पंडाल से फूलों के ऑर्डर मिले हैं। इस दौरान भगवान गणेश की मूर्ति के लिए बड़ी माला के अलावा छोटी माला व फूलों की दस दिन तक निरंतर डिलीवरी देनी है। इसके अलावा घरों व प्रतिष्ठानों के लिए लोगों ने फूल मालाएं देने के लिए कहा है।

वहीं, आजाद नगर, रेलवे रोड, जगाधरी झंडा चौक बाजार स्थित मिठाई विक्रेता गगन, प्रदीप, राजकुमार, विकास ने बताया कि गणपति महोत्सव को लेकर मोदक के काफी ऑर्डर मिले हैं। जिले में करीब 50 से 60 लाख रुपये तक की मिठाइयों के ऑर्डर विशेष रूप से महोत्सव के लिए बुक किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed