फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Order an inquiry into the police harassment of farmer leaders

Yamuna Nagar News: किसान नेताओं के पुलिस उत्पीड़न की कराएं जांच

Wed, 26 Aug 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Order an inquiry into the police harassment of farmer leaders
जगाधरी अनाज मंडी गेट पर नारेबाजी करते संघर्ष समिति के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति हरियाणा की ओर से मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ पुलिस उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। इस कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से मांगपत्र सौंपा गया।
समिति पदाधिकारियों ने घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। समिति ने मांग की कि पूरे प्रकरण की न्यायिक अथवा उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। समिति ने कहा कि यदि जांच में पुलिस अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

मांगपत्र में पीड़ित किसान नेताओं को उचित सुरक्षा और न्याय उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन गुर्जर, भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, सूरज यादव, मंजीत यादव, दीपक कुमार, सागर ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन कानून की आड़ में किसी भी नागरिक के साथ अत्याचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed