फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposed to selling pesticides with fertilizers, Yamunanagar

खाद के साथ कीटनाशक दवा बेचने का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Opposed to selling pesticides with fertilizers, Yamunanagar
बैठक में भाग लेने पहुंचे दुकानदार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन की ओर से वीरवार की रात एक रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संजय शर्मा ने की। बैठक में खाद की कंपनियों की ओर से जबरन विक्रेताओं को खाद के साथ कीटनाशक व अन्य उत्पाद बेचे जाने पर कड़ा रोष प्रकट किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि खाद कंपनियों की गलत नीतियों को लेकर दुकानदार खाद बेचने का कार्य पूर्ण रूप से बंद करने जा रहे हैं। जब तक कंपनियां खाद के साथ अन्य उत्पाद बेचने के फरमान वापस नहीं लेती, तब तक क्षेत्र में दुकानदार खाद बेचने का कार्य पूरी तरह से बंद रखेंगे। ब्लॉक प्रधान संजय शर्मा, सचिव हरीश अरोड़ा, पवन गर्ग बबलू आदि ने बताया कि पिछले लगभग दो महीनों से खाद कंपनियों द्वारा फर्टिलाइजर से जुड़े दुकानदारों को खाद के साथ सल्फर, कैल्शियम व अन्य दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे उन्हें खाद बेचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर भी कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। जिसका खामियाजा विक्रेताओं व किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर पवन कुमार, मनोज अग्रवाल, धर्मपाल, मदनलाल, अमित कुमार, रविंद्र मेहता गुमथला, राजन मेहता, मुकेश अग्रवाल, श्यामलाल शर्मा, रामधारी, उमेश गर्ग, नवीन गुप्ता, अरूण कुमार, पृथ्वी सिंह, राकेश सरपंच, पवन कुमार, बिटटू पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed