फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposed filling of crop insurance scheme forms

Yamuna Nagar News: फसल बीमा योजना के फार्म भरवाने का किया विरोध

Sun, 03 Aug 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Opposed filling of crop insurance scheme forms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने शनिवार को बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से पेश आ रही परेशानियों पर चर्चा की। इसके बाद किसान जगाधरी अनाजमंडी से जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी के नाम सीटीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान बारिश से खराब धान सहित अन्य फसलों की विशेष गिरदावरी कनाने की मांग की।
जगाधरी अनाजमंडी में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन किसानों में कृषि ऋण लिया है, उनके अकाउंट से जबरदस्ती फसल बीमा के पैसे काटे जा रहे हैं। योजना के अनुसार यदि कोई किसान फसल का बीमा नहीं करवाना चाहता, तो उसे फार्म भर कर बैंक में जमा करना होगा।
विज्ञापन

गुंदियाना ने कहा कि इसके बाद बैंक की ओर से किसानों के फोन पर ओटीपी भेजा जाएगा, अगर किसान ओटीपी दे देता है तो पैसे नहीं कटेंगे और ओटीपी नहीं देगा तो उसके खाते से बीमा राशि काट ली जाएगी। एक तरफ सरकार व पुलिस अपना ओटीपी किसी से साझा न करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ ऐसी योजना आ रही है। बैंक का ओटीपी साझा करने से साइबर ठगी का शिकार होने खतरा बढ़ गया है। किसानों को हर दम अपने साइबर ठगी का डर सताता रहता है। संजू गुंदियाना ने कहा कि बीमा योजना लेना और न लेना किसान का अधिकारी है। परंतु उन्हें ऐसी तकनीकी परेशानी में उलझाया जा रहा है। इस लापरवाही का साइबर लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जो किसान बीमा करवाना या नहीं करवाना चाहते हैं उनसे किसी प्रकार का फार्म न लिया और ओटीपी की प्रक्रिया भी बंद की जाए। इसके लिए भाकियू ने सीटीएम को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला निदेशक मनदीप रोडछप्पर, जिला महासचिव गुरबीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संदीप टोपरा, जिला सचिव विक्रांत, गुरमेज कपूरी, छछरौली ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, जगाधरी ब्लॉक प्रधान परमजीत सिंह पम्मी, प्रताप नगर ब्लॉक प्रधान जगतार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed