{"_id":"65833b77465ada510c054ef7","slug":"online-studies-are-being-disrupted-due-to-non-availability-of-tablets-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-10909-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टैबलेट नहीं मिलने से बाधित हो रही ऑनलाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टैबलेट नहीं मिलने से बाधित हो रही ऑनलाइन पढ़ाई
Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग का यह सत्र खत्म होने वाला है, लेकिन अभी भी सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को योजना के तहत टैबलेट नहीं मिल पाए। टैबलेट न होने से विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अध्यापकों को भी ऑनलाइन पढ़ाने में दिक्कत आ रही है।
शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन कक्षाएं अनिवार्य की हैं, परंतु सभी के पास टैबलेट न होने के कारण इसमें दिक्कत हो रही है। ई-अधिगम योजना के तहत जिले में नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से टैबलेट दिए गए हैं। विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों को भी टैबलेट दिए गए हैं, ताकि वे ऑनलाइन भी पढ़ाई कर सकें।
सत्र खत्म होने में दो महीने बाकी हैं और विभाग सभी को टैबलेट उपलब्ध नहीं करवा पाया है। जिले में करीब 400 विद्यार्थी और 1108 अध्यापक ऐसे हैं, जिनके पास टैबलेट नहीं है। इन विद्यार्थियों में वे शामिल हैं, जिनका टैब गुम या चोरी हो गया है या खराब हो चुका है। विभाग की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा टैबलेट उपलब्ध नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं 1108 अध्यापकों के लिए विभाग के पास टैबलेट नहीं है। जिसके लिए जिले की ओर से मुख्यालय को मांग भेजी गई है। विभाग ने सभी विद्यार्थियों की अतिरिक्त व ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं, ऐसे में यह आदेश पूरे नहीं हो पा रहे हैं। ई-अधिगम योजना के तहत जिले में कुल 24192 विद्यार्थियों और करीब चार हजार अध्यापकों को टैबलेट दिए गए हैं।
इनमें से करीब 400 विद्यार्थी ऐसे हैं, जो योजना से वंचित हो गए हैं। उनके पास अब टैबलेट नहीं हैं। हालांकि विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। परंतु इनमें करीब 150 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके टैबलेट गुम अथवा चोरी हो गए हैं और 250 विद्यार्थियों के टैबलेट में साॅफ्टवेयर, मेमोरी, डिस्पेल सहित अन्य खामियां आ गई हैं।
ऐसे में जिले के इन 400 विद्यार्थियों के पास टैबलेट नहीं है। वहीं विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को दोबारा टैबलेट उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। चूंकि निदेशालय ने इसके लिए मना कर दिया है। निदेशालय ने चोरी, गुम अथवा खराब करने वाले विद्यार्थियों को दोबारा टैबलेट न देने के आदेश दिए हैं।
विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों को टैबलेट व सिम उपलब्ध करवा दिए गए हैं। कुछ विद्यार्थियों ने टैबलेट गुम कर दिए अथवा चोरी हो गए हैं या खराब कर दिए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा टैबलेट नहीं दिए जाएंगे। जिले के 1108 अध्यापकों के लिए टैबलेट की मांग भेजी गई है। टैब आते ही उन्हें उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। - कर्मवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।