{"_id":"6351b36cde46b74ecf2e6c86","slug":"online-offers-of-huge-discounts-on-festivals-can-be-a-victim-of-fraud-yamuna-nagar-news-knl12513804","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर भारी छूट के ऑनलाइन ऑफर बना सकते हैं ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर भारी छूट के ऑनलाइन ऑफर बना सकते हैं ठगी का शिकार
विज्ञापन
जगाधरी। ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से साइबर ठगों के लिए लोगों को अपना शिकार बना बहुत आसान है। साइबर ठग विभिन्न फर्जी एप और साइट बनाकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। सबसे ज्यादा इसकी संभावना त्योहारों के दिनों पर होती है। दिवाली पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। घर बैठे खरीदारी करने का ऑनलाइन शॉपिंग सबसे सरल माध्यम है। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। बता दें कि विभिन्न एप्स पर सस्ते सामान की भरमार है और इसका विभिन्न माध्यमों से जमकर प्रचार भी किया जा रहा है। बिना सोचे समझे इसका प्रयोग उपभोक्ता के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में प्रशासन साइबर ठगी से बचाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।
इसी कड़ी में वीरवार को एसडीएम सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए वे लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। विभिन्न माध्यमों से लोगों को साइबर ठगी के तरीकों व इससे बचाव के उपायों के बारे बताया जाए। एसडीएम सुशील कुमार ने कहा कि त्योहारी के दिनों में ऑनलाइन शॉपिंग सोच समझ कर करनी चाहिए। चूंकि इस समय भारी भरकम डिस्काउंट के ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसका फायदा साइबर ठगी करने वाले उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह को साइबर सिक्योरिटी जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसका थीम सी यू इन साइबर है। एसडीएम ने कहा कि साइबर ठगी करने वाले फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने का जाल बुनते हैं। ऐसे में ऑनलाइन सामान की बुकिंग करते समय ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। खरीदारी करते समय सही कंपनी और अधिकृत वेबसाइट का चुनाव करें। अत्याधिक डिस्काउंट का ऑफर देखने पर उस ऐप व साइट की अच्छे से जांच करने के बाद ही प्रयोग करें। इस दौरान किसी प्रकार की निजी जानकारी देने से बचे। किसी साइट पर भी आधार कार्ड, वोटिंग कार्ड, एटीएम कार्ड की फोटो अपलोड न करें।
एसडीएम ने कहा कि जागरुकता माह के दौरान लोगों को बहुकारक प्रमाणीकरण, स्ट्रांग पासवर्ड प्रयोग करना, वित्तीय फ्रॉड जाल में न फंसना, सॉफ्टवेयर अपडेट करना व सोशल मीडिया पर साइबर सिक्योरिटी का प्रयोग करने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है।