{"_id":"69b5d365f6e1f258460c789b","slug":"online-booking-stalled-queues-for-gas-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-152813-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑनलाइन बुकिंग ठप, गैस के लिए लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑनलाइन बुकिंग ठप, गैस के लिए लगीं कतारें
Sun, 15 Mar 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई पर हरिहर गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर लेकर पहुंचा दंपति। संवाद
यमुनानगर। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग ठप होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। एजेंसी संचालक भले ही गैस की कोई कमी नहीं होने का दावा कर रहे हों, लेकिन हकीकत यह है कि गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग के लिए जारी टोल फ्री नंबर बंद आ रहा है, जिससे सिलिंडर बुक कराना मुश्किल हो गया है।
वहीं एजेंसी संचालक सर्वर डाउन होने की बात कह रहे हैं। एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को दिन के बजाय रात 12 बजे से तड़के चार बजे के बीच ऑनलाइन बुकिंग करने की सलाह दे रहे हैं। नियम के मुताबिक एक सिलिंडर लेने के बाद 25 दिन से पहले दूसरा सिलिंडर नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
हालांकि कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि डेढ़ माह पहले सिलिंडर लेने के बावजूद भी उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को मजबूरी में चूल्हे और अंगीठी पर खाना बनाना पड़ रहा है। संवाद