फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One ophthalmologist was on half-day leave and the other was in the OT, leaving patients distressed

Yamuna Nagar News: एक नेत्र रोग विशेषज्ञ आधी छुट्टी पर, दूसरे ओटी में, मरीज रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
One ophthalmologist was on half-day leave and the other was in the OT, leaving patients distressed
अस्पताल की ओपीडी पर लगाया गया आंखों की पर्ची न बनने का नोटिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को नेत्र रोगियों को उपचार और जांच के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में आंखों की विशेषज्ञ डॉ. निशा आधी ओपीडी करने के बाद छुट्टी पर चली गईं, जबकि दूसरे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल गोयल ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन करने में व्यस्त रहे। ऐसे में आंखों की जांच और दवा लेने के लिए पहुंचे मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे।
डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर भी नोटिस लगाना पड़ा कि नेत्र रोग विशेषज्ञ की पर्ची बंद हो गई है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज काफी देर तक अस्पताल में डॉक्टर के लौटने का इंतजार करते रहे। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल गोयल के पास पीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार भी है।
विज्ञापन

इसके चलते वह नियमित रूप से ओपीडी में कम ही बैठ पा रहे हैं। अस्पताल से जुड़े लोगों के अनुसार, पीएमओ का कार्यालयी कार्यभार बढ़ने का असर उनकी ओपीडी पर भी पड़ा है। पहले जिन मरीजों की वह जांच करते थे, अब उन्हें दूसरे चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है। इससे अन्य डॉक्टरों पर भी मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। वहीं मरीजों को उपचार के लिए अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैत गांव निवासी मुस्तकीम ने बताया कि वह आंखों की दवा लेने के लिए अस्पताल आए थे। उन्हें करीब पौना घंटा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में बताया गया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ ऑपरेशन थिएटर में हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पाई कि डॉक्टर कितनी देर में ओपीडी में आएंगे। इसके कारण उन्हें काफी परेशानी हुई और लंबे समय तक अस्पताल में इंतजार करना पड़ा।
आईटीआई के नजदीक रहने वाले इंद्रपाल ने बताया कि वह आंखों का चेकअप कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। करीब एक घंटे से नेत्र रोग विशेषज्ञ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें बताया गया कि डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में हैं और उनके लौटने का इंतजार करना होगा। वह काफी देर से अस्पताल में बैठे हुए हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा आज आधा दिन की छुट्टी पर थीं। सुबह आने के बाद उन्होंने काफी मरीजों की जांच ओपीडी में की। मरीजों को आज ऑपरेशन के लिए तारीख दी हुई थी इसलिए मैं ओटी में था। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।

अस्पताल की ओपीडी पर लगाया गया आंखों की पर्ची न बनने का नोटिस। संवाद

अस्पताल की ओपीडी पर लगाया गया आंखों की पर्ची न बनने का नोटिस। संवाद

अस्पताल की ओपीडी पर लगाया गया आंखों की पर्ची न बनने का नोटिस। संवाद

अस्पताल की ओपीडी पर लगाया गया आंखों की पर्ची न बनने का नोटिस। संवाद

अस्पताल की ओपीडी पर लगाया गया आंखों की पर्ची न बनने का नोटिस। संवाद

अस्पताल की ओपीडी पर लगाया गया आंखों की पर्ची न बनने का नोटिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed