फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One Kanwariya killed, six injured in collision with uncontrolled Bolero

Yamuna Nagar News: बेकाबू बोलेरो की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत, छह जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
One Kanwariya killed, six injured in collision with uncontrolled Bolero
यमुनानगर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर दामला के नजदीक हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर कैथल जा रही पिकअप को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में कैथल के संगतपुरा निवासी संजय सिंह उर्फ संजू की मौत हो गई, जबकि छह कांवड़िये घायल हो गए। इनमें से तीन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी बोलेरो चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैथल के संगतपुरा गांव निवासी भाग सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 28 जुलाई को वह अपने गांव के सलिंद्र सिंह, सुमित, हैप्पी व अन्य के साथ पिकअप में डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। पिकअप बूड्ढा खेड़ा गांव निवासी राजिंद्र सिंह चला रहा था। वीरवार सुबह वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव के लिए चले थे। वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर दामला के पास पहुंचे तो उन्हें उनके गांव के संजय सिंह उर्फ संजू व सुरेश कुमार भी मिल गए। वह अपनी गाड़ी के पास खड़ा होकर संजय उर्फ संजू व सुरेश से बातचीत करने लगा। तभी रादौर की तरफ से बोलेरो कार काफी तेज गति से आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सीधी टक्कर सड़क किनारे खड़ी उनकी पिकअप में मार दी। इसके बाद बोलेरो ने गाड़ी के पास खड़े संजय व सुरेश को भी टक्कर मार दी। हादसे में उसे, संजय उर्फ संजू, सुरेश, पिकअप सवार सलिंद्र, हैप्पी, सुमित व अन्य कांवड़ियों को चोटें आईं, जबकि आरोपी बोलेरो कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे, सुरेश व राजिंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि डॉक्टर ने सलिंद्र सिंह, सुमित, हैप्पी की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। वहीं, संजय उर्फ संजू को शहर के गाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान संजय उर्फ संजू की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि आरोपी बोलेरो कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed