फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One died, two injured in road accident

कार पलटी, साले की मौत, दोनों जीजा गंभीर

Sat, 27 Jun 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Sat, 27 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन



खदरी-दादूपुर मार्ग पर गांव खदरी के नजदीक नील गाय सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सहारनपुर के गांव भिड़वी निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतक पूर्व विधायक जगाधरी अर्जुन सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

सहारनपुर के गांव भिड़वी निवासी कुलदीप (32) की माता संतोष कैंसर से ग्रस्त है। जिसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को डाक्टर ने संतोष को पीजीआई रेफर कर दिया गया। कुलदीप अपने जीजा खदरी निवासी प्रमोद कुमार और सहारनपुर के गांव जधेड़ी निवासी आशीष व अन्य परिजनों के साथ अपनी मां को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ गए थे। शुक्रवार देर रात कुलदीप अपने दोनों जीजा के साथ कार में सवार होकर अपने गांव खदरी आ रहे थे।
विज्ञापन


 देर रात करीब साढ़े 11 बजे जब वे दादुपुर-खदरी मार्ग पर गांव खदरी के मोड़ पर पहुंचे तो कार के आगे अचानक नील गाय आ गई। नील गाय से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। कार पलटने से उसमें सवार तीनों उसके नीचे दब गए। शोर सुनकर ग्रामीण व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद घायलों का क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। परिजनों ने तुरंत घायलों को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित किया, जबकि उसके दोनों जीजा प्रमोद व अशीष की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। प्रमोद सेना में सिपाही है इसलिए उसे अंबाला के मिल्ट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आशीष का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed