फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one died from corona, 58 new case found

कोरोना संक्रमित एक अधेड़ और ब्लैक फंगस से एक व्यक्ति की हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
one died from corona, 58 new case found
जिले में बुधवार को 78 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जबकि कोरोना के 58 नए केस मिले हैं। वहीं रादौर के हरथन निवासी 57 वर्षीय अधेड़ की मौत कोरोना से हो गई है। नगरपालिका कर्मचारियों ने संक्रमित शव का कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार कराया। वहीं ब्लैक फंगस से बुधवार को एक और मौत हो गई। इसे मिलाकर अब तक जिले में ब्लैक फंगस से दो मौत हो चुकी है। डीसी गिरीश अरोड़ा ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 96.97 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी का 27.37 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है।
विज्ञापन

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस जिले में जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार शाम को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा के निधन के बाद अब अमादलपुर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत ब्लैक फंगस से हो गई है। जिले में अब ब्लैक फंगस से दो मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि लेखराज अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत तीन जून को ही हो गई थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी। स्वास्थ्य मंत्री की मौत के साथ ही दूसरे मरीज की मौत की रिपोर्ट जारी की गई।
विज्ञापन

यह है स्थिति
पॉजिटिव आए -58
स्वस्थ हुए मरीज -78
रिपोर्ट लंबित -1095
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक मौत -391
अब तक पॉजिटिव केस -24,274
अब तक स्वस्थ हुए -23,540
कोरोना के एक्टिव केस -343
होम आइसोलेशन में मरीज -264
अब तक हुई सैंपलिंग -3,29,084
सैंपलिंग के बाद निगेटिव -3,01,131
जिले का रिकवरी रेट -96.97 प्रतिशत
जिले का पॉजिटिविटी रेट -7.37 प्रतिशत
एक्टिव कंटेनमेंट जोन -207
बॉक्स
ब्लैक फंगस की स्थिति
जिले में नए केस-00
मौत-02
अब तक के केस-15
अब तक मौत-02
कितने ऑपरेशन नए हुए-00
अब तक कुल ऑपरेशन-04
जिले में एक्टिव केस-03
रेफर केस-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed