फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One and a half lakh jewelery stolen including 70 thousand rupees by breaking the locks of the house

घर के ताले तोड़ 70 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh jewelery stolen including 70 thousand rupees by breaking the locks of the house
यमुनानगर। शहर की राजा गार्डन कॉलोनी से चोर घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

राजा गार्डन निवासी अशोक कुमार ने पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 11 जनवरी को घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गए हुए थे। देर शाम जब वह वापस लौटे तो घर का ताला और आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 70 हजार की नकदी, सोने की चेन, दो जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी पाजेब और अन्य आभूषण गायब मिले। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed