{"_id":"69a341b732a4c1d0a90a29b7","slug":"on-the-first-day-of-the-campaign-200-adolescent-girls-were-vaccinated-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-152146-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभियान के पहले दिन 200 किशोरियों को लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभियान के पहले दिन 200 किशोरियों को लगाया टीका
Sun, 01 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंची किशोरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में जिले में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। जिला नागरिक अस्पताल से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन 200 किशोरियों को टीके लगाए गए।
अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकीं और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। अगले तीन माह में जिले की करीब 14 हजार किशोरियों को यह टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिनजिला नागरिक अस्पताल, उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी तथा जिले के सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 200 पात्र किशोरियों को पहले दिन वैक्सीन लगाई गई।
विधायक अरोड़ा ने सबसे पहले टीकाकरण कराने आई किशोरियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भेंट किए। साथ ही उनसे यह भी पूछा कि टीका लगवाने में कोई डर तो नहीं लग रहा। सभी ने कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। विधायक ने कहा कि एचपीवी टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
विज्ञापन
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण ही इसका प्रभावी बचाव है। यह टीका बाजार में काफी महंगा है, लेकिन सरकार इसे मुफ्त में लगा रही है ताकि बड़े होने पर उन्हें सर्वाइकल कैंसर का सामना न करना पड़े।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनीत कालरा ने कहा कि आने वाले दिनों में टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर की निगरानी में ही टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण से पहले रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है।