फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   On Ahoi Ashtami, I kept a waterless fast and prayed for the well-being of my children

Yamuna Nagar News: अहोई अष्टमी पर निर्जला व्रत कर मांगी बच्चों की खुशहाली

Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
On Ahoi Ashtami, I kept a waterless fast and prayed for the well-being of my children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में वीरवार को अहोई अष्टमी पर्व की धूम रही। इस दौरान माताओं ने संतान की सलामती व खुशहाली के लिए निर्जला व्रत किया। संध्या में अहोई अष्टमी व्रत कथा सुनी और रात को तारों को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया। इस दौरान मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
महिलाओं ने मंदिरों में माता पार्वती व भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका। वहीं, बच्चों व परिवार की सुख-स्मृद्वि व बच्चों की लंबी आयु के लिए कामना की। इस दौरान सुनीता, सीमा, कांता, पूनम, रेखा, निर्मल, सरोज, सोनिया, कृष्णा, मोहिनी ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत बच्चों की लंबी आयु व परिवार में सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। अहोई माता की पूजा से बच्चे दीर्घायु और निरोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि अहोई माता की पूजा के बाद मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर संध्या बेला में कथा सुनकर रात में तारों को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करती हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा ने बताया कि अहोई माता आदिशक्ति मां पार्वती का ही रूप हैं। इस दिन सायंकाल में दीवार पर आठ कोष्ठक की पुतली लिखी जाती है। उसी के पास सेई और सेई के बच्चों के चित्र भी बनाए जाते हैं। परंतु आज कल इसके स्थान पर पोस्टर व प्रतिमाएं स्थापित किए जाते हैं। धरती पर चौक पूर कर कलश स्थापित किया जाता है। कलश पूजन के बाद दीवार पर लिखी अष्टमी का पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अहोई अष्टमी व्रत संतान प्राप्ति के लिए भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहोई अष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। पूर्व संध्या और पर्व के दिन भी लोगों ने खूब खरीदारी की। इस दौरान महिलाओं की उपस्थिति अधिक रही। महिलाओं ने अहोई अष्टमी व्रत संबंधी सामग्री की खरीदारी की। इस दौरान फूल, फल, चित्रकार, कपड़ों सहित तमाम दुकानों पर भीड़ देखी गई। वहीं, देर शाम भी बाजार में काफी भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ खान-पान की दुकानों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed