फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Omprakash Pradhan and Mahendra Singh became secretary

Yamuna Nagar News: ओमप्रकाश प्रधान और महेंद्र सिंह बने सचिव

Tue, 18 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Omprakash Pradhan and Mahendra Singh became secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। अखिल भारतीय किसान सभा (संयुक्त किसान मोर्चा) की बैठक कोटड़ा खास गांव में पूर्व सरपंच मेवा सिंह के नेतृत्व में हुई। जिसमें गांव स्तरीय 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। ओमप्रकाश प्रधान, महेंद्र सिंह सचिव, मेवा सिंह उप प्रधान व रणवीर सिंह, मामचंद, सुरेंद्र, जयचंद छत्रपाल, रामकुमार, ऋषिपाल सदस्य बनाए गए। साथ ही निर्णय लिया गया कि 20 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन में गांव से एक जत्था भाग लेगा।
जिला सचिव महिपाल चमरौड़ी ने किसान सभा के सदस्य बनाने हेतु अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों मजदूरों की समस्याओं का हल करवाने के लिए एक मजबूत संगठन की जरूरत है। इसीलिए प्रत्येक गांव में किसान सभा व सभी किसान सभा के सदस्य बनें। किसान सभा के जिला प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र को कारपोरेट कंपनियों के हवाले करने की भाजपा सरकार की मंशा खत्म नहीं हुई है। आज खाद, बीज, दवाई, मशीनरी बाजार, कृषि, बीमा व पक्के माल सब पर प्राइवेट मल्टीनेशनल कंपनियों का ही दबदबा है।
विज्ञापन

विश्व व्यापार संगठन और विश्व बैंक चाहते हैं कि भारत की खेती और मंडी व्यवस्था में निजी बाजार के रास्ते खोले जाएं। इसी मंशा के साथ 25 नवंबर 2024 को कृषि व्यापार पर राष्ट्रीय नीति का मसौदा लेकर आई। किसानों पर पराली के नाम पर मुकदमे व जुर्माना, प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के कदम उठा रही है। जिला उप प्रधान नैब सिंह, कैशियर प्यारे लाल तंवर व सहसचिव अजमेर सिंह कड़कौली ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को किसान सभा के सदस्य बनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed