फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officials forgot by giving notice to 126 dairies running in the city

कमिश्नर की ट्रांसफर, शहर में चल रही 126 डेयरी को नोटिस देकर भूले अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Officials forgot by giving notice to 126 dairies running in the city
यमुनानगर। शहर की रिहायशी कॉलोनियों में चल रही पशु डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने का मामला एक बार फिर ठंडे बस्ते में चला गया है। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने डेयरी कांप्लेक्स में पशु डेयरियां चलाने वाले कारोबारियों से मिलने के बाद इस मामले में गंभीरता दिखाई थी। शहर में डेयरी चलाने वाले लोगों को नोटिस भी दिए गए।
विज्ञापन

इस बीच उनका तबादला हो गया। उनके जाते ही यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। नगर निगम के अधिकारी शहर में चल रही पशु डेयरियों को डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट करना भूल गए। बार-बार कमिश्नर बदलने से डेयरी शिफ्ट करना निगम के लिए टेढ़ी खीर हो गया है।
विज्ञापन

126 डेयरी संचालकों को दिए नोटिस
रिहायशी कॉलोनियों में पशु डेयरी चलाने वाले 126 लोगों को मार्च में कमिश्नर ने नोटिस जारी किए थे। जिनमें जगाधरी के 84 व यमुनानगर में 42 नोटिस दिए गए। नोटिस में एक सप्ताह का समय देकर डेयरियां कांप्लेक्स में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए थे। यह निगम के रिकार्ड में है कि अभी 126 डेयरियां रिहायशी कॉलोनियों में चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार कैल, औरंगाबाद, रायपुर व दड़वा चारों डेयरी कांप्लेक्स में कुल 651 प्लॉट हैं। इनमें से 611 प्लॉट डेयरी संचालकों को अलॉट हैं। इस तरह डेयरी कॉप्लेक्स में 611 डेयरी होनी चाहिए। डेयरी कांप्लेक्स एसोसिएशन के अनुसार चारों जगहों पर केवल 267 डेयरियां ही चल रही हैं। जबकि 344 डेयरियां अभी भी रिहायशी कॉलोनियों में चल रही हैं।
2020 के सर्वे में मिली थी 337 डेयरियां
अगस्त 2020 में निगम टीम ने शहर में सर्वे किया था। जिसमें सामने आया था छोटी - बड़ी 337 डेयरियां चल रही हैं। जबकि इससे पहले 275 डेयरियां थी। 337 में से 250 डेयरियां बड़ी हैं जिनमें 20 से अधिक गाय-भैंस हैं। शहर में चल रही पशु डेयरियां लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। संचालक पशुओं का गोबर व मूत्र नालियों व सीवरेज में बहा देते हैं। गोबर से सीवरेज अक्सर ब्लॉक रहते हैं। इससे वातावतरण भी प्रदूषित होता है। जाम सीवरेज खोलने के लिए निगम कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

शहर में डेयरी से हमें घाटा है : सुरजीत सिंह
डेयरी कांप्लेक्स कैल के प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि रिहायशी कॉलोनियों से पशु डेयरियां शिफ्ट न होने से उन्हें घाटा हो रहा है। वह लगातार इसे लेकर निगम के अधिकारियों व डीसी से मिल रहे हैं। अब तक किसी डेयरी को अधिकारी बाहर शिफ्ट नहीं करवा सके हैं। जबकि उन्होंने डेयरी कांप्लेक्स में लाखों रुपये के प्लॉट लेकर वहां निर्माण किए हैं। वह कई किलोमीटर दूर स्थित कांप्लेक्स से शहर में आकर दूध बेचते हैं। उनसे पहले ही शहर में डेयरी चला रहे लोग कम कीमत पर दूध बेच देते हैं। लोग उनसे दूध लेना बंद कर देते हैं।
--------
डेयरी कांप्लेक्स में आवंटित प्लॉट
कांप्लेक्स कुल प्लॉट आवंटित प्लॉट
दड़वा 262 254
रायपुर 123 114
औरंगाबाद 109 86
कैल 157 157
कुल 651 611
----------
जल्द शिफ्ट होंगी डेयरियां : अशोक कुमार
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अशोक कुमार का कहना है कि पशु डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed