{"_id":"619beda407662310d712e1eb","slug":"officers-befriend-childline-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl90446717","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने की चाइल्ड लाइन से दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने की चाइल्ड लाइन से दोस्ती
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम में अधिकारियों को सम्मानित करते टीम के सदस्य। संवाद।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चाइल्ड लाइन ने सोमवार को चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला बाल मंडल अधिकारी, सीटीएम, डीडीपीओ व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा। इस दौरान सभी ने हस्ताक्षर कर चाइल्ड लाइन से दोस्ती की।
कार्यक्रम में जिला बाल मंडल अधिकारी मनीषा खन्ना ने कहा कि सभी को बच्चों की अधिकारों के लिए उन्हें बढ़ावा देना होगा। बच्चे हमारे देश का भविष्य है। बच्चे अपने अधिकारों से वंचित रह जाएंगे तो वे एक बेहतर देश व समाज का निर्माण नहीं कर सकेंगे। इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। सीटीएम निशा ने कहा कि यदि देश का भविष्य संवारना है तो बच्चों को तंदुरुस्त और साक्षर बनाना होगा। जो परिवार अपने बच्चों का भरण पोषण करने में असमर्थ हैं, उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है।
डीडीपीओ शंकर लाल गोयल ने कहा कि बाल अधिकारों के अनुसार उनके शारीरिक और मानसिक परिपक्वता से बच्चों को कानूनी सुरक्षा प्रदान कर, उनकी देखभाल और संरक्षण करना है। यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। चाइल्ड लाइन की निदेशिका डॉ. अंजू वाजपेयी ने कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित रहें। प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा का उजियारा फैले, हर बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त होने चाहिए।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन की समन्वयक शैफाली ने सभी को 1098 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह 24 घंटे चलने वाली निशुल्क सेवा है। इसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी समय बच्चे की मदद के लिए फोन कर सकता है। इस मौके पर चाइल्ड लाइन से शशि वासन, जानकी प्रसाद, सुमित सोनी आदि उपस्थित रहे।