{"_id":"66493df70db7048be50b5804","slug":"observer-inspected-strong-room-and-booths-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-119203-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम और बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम और बूथों का किया निरीक्षण
Sun, 19 May 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 19 May 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंबाला लोकसभा क्षेत्र से सामान्य ऑब्जर्वर सुखबीर सिंह ने राजकीय आईटीआई यमुनानगर में बनाए ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साढौरा विधानसभा के एआरओ देवेंद्र शर्मा, जगाधरी विधानसभा के एआरओ सोनू राम, यमुनानगर विधानसभा के एआरओ आयुष सिन्हा, नगराधीश पीयूष गुप्ता व चुनाव अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए ईवीएम मशीनों को तैयार करते समय इसमें प्रयोग होने वाली बैटरी की चार्जिंग अच्छी प्रकार से चेक कर लें। कहा कि मतदान प्रक्रिया में प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के फॉर्मों व अन्य सामग्री को अच्छी प्रकार से जांच कर थैले में डालें।
इससे पूर्व सुखबीर सिंह ने साढौरा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरावा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय मारवा कलां का निरीक्षण किया। उपस्थित सभी को चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों की शतप्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाए। बेहतर समन्वय बनाकर इस कार्य को करना है। टीम के सभी सदस्य ईमानदारी व लग्न से काम करें। उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना न घटे, पहले ही सभी कार्य पूरे कर लें।