फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nuzrat won the bronze medal in the 60-meter race

Yamuna Nagar News: नुजरत ने 60 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

Fri, 27 Mar 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nuzrat won the bronze medal in the 60-meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित प्रथम नेशनल इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में जगाधरी के सेक्टर 17 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी धावक नुजरत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। नुजरत ने 6.71 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का 60 मीटर फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। फाइनल के दौरान तीन बार फॉल्स स्टार्ट होने से खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ गया, लेकिन इसके बावजूद सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक 6.60 सेकंड के समय के साथ विजेता खिलाड़ी ने जीता। ओडिशा के लालू प्रसाद भोई ने 6.65 सेकंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

नुजरत की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि सेमीफाइनल से पहले थर्ड हीट के दौरान वह ट्रैक पर गिर गए थे, जिससे उनके कंधे में चोट लग गई थी। चोट के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सेमीफाइनल में हिस्सा लेकर फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ लगाई और कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुजरत वर्ष 2020 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 2019 में लखनऊ में आयोजित सीनियर इंटर स्टेट नेशनल में रजत, 2018 में जूनियर फेडरेशन कप में स्वर्ण, 2015 में यूथ नेशनल तथा 2014 और 2012 के जूनियर नेशनल में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्न्होंने खुद को हरियाणा के उभरते हुए शीर्ष स्प्रिंटर्स में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed