फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nutrition month will run till October 16 across the district

Yamuna Nagar News: जिलेभर में 16 अक्तूबर तक चलेगा पोषण माह

Wed, 17 Sep 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nutrition month will run till October 16 across the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिलेभर में 16 अक्तूबर तक पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मीक्षा रंगा ने बताया कि पोषण माह में जिला स्तर पर पोषण एंथम और पोषण शपथ का आयोजन होगा।
इसके बाद सिलसिलेवार तरीके से आगामी दिनों में अति कुपोषित बच्चों का चयन करते हुए उन्हें सामान्य श्रेणी में लाने पर काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला गोष्ठियों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बच्चों के विकास में वृद्धि की निगरानी, खान-पान की अच्छी आदत व डाइट पर जागरूकता अभियान, लिंग भेद की खाई को पाटने, कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर, एनीमिया को खत्म करने के लिए आयुष विभाग के माध्यम से शिविरों का आयोजन और पोषण मेलों के माध्यम से स्थानीय पोषक खाने के प्रति जागरूकता लाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रंगा ने बताया कि पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी, इसमें जल संरक्षण, मां की रसोई, विस्थापितों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर, नवजात बच्चों व दूध पिलाने वाली माताओं को पोषण स्तर बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ, ही खंड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा भाग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed