फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Number of passengers increased on the routes of roadways buses in hilly areas.

Yamuna Nagar News: रोडवेज बसों के पहाड़ी क्षेत्रों वाले रूटों पर बढ़ी यात्रियों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased on the routes of roadways buses in hilly areas.
पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है, जिसे देखने का लोगों में खासा उत्साह है। यही वजह है कि हरियाणा रोडवेज बसों के पहाड़ी क्षेत्रों वाले रूटों पर आम दिनों से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यमुनानगर डिपो के अफसर भी इस अवसर को भुनाने में जुटे है, जिनका फोकस डिपो की बसों के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू के रूटों पर बस सेवा सुचारू रखने पर हैं। तीनों प्रदेशाें के अधिकांश रूटों पर नई बसें चलाई जा रही हैं, जिससे सफर के बीच यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बतादें कि यमुनानगर डिपो से हिमाचल प्रदेश के कुल चार रूटों पर हरियाणा रोडवेज बसों की सर्विस है। इनमें कांगड़ा, मनाली, शिमला व पांवटा शामिल हैं। इनमें कांगड़ा, मनाली व शिमला में लोग बर्फबारी का लुत्फ लेते हैं। इसमें सबसे अधिक हरियाणा रोडवेज बसों के समय शिमला रूट पर हैं, जहां के लिए यमुनानगर बसस्टैंड से सुबह 5.30, 6.30 व 7.00 बजे बस की रवानगी है।
विज्ञापन

जबकि कांगड़ा के लिए सुबह 8.10 व मनाली के लिए सुबह 7.20 बजे यमुनानगर बसस्टैंड से बस चलती है। इसके अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून रूटों पर यमुनानगर डिपो की बसें हैं। इनमें देहरादून में बर्फबारी होती है, जहां के लिए यमुनानगर बसस्टैंड से तीन समय 6.50, 7.40 व 8.40 बजे यमुनानगर बसस्टैंड से बस है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऋषिकेश में यमुनानगर डिपो की बस सेवा नहीं है, पर कुरुक्षेत्र डिपो की बस ऋषिकेश के लिए चल रही है। यह बस यमुनानगर से शाम पांच बजे ऋषिकेश के लिए चल रही है। इससे यमुनानगर के लोगों को भी ऋषिकेश के लिए बस मिल गई है। इससे पहले तक जिले के लोग हरिद्वार तक की बस लेकर फिर ऋषिकेश के लिए जाते थे या उन्हें ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों पर डिपो की बस सेवा को सुचारू रखने पर फोकस है। पूरा प्रयास रहेगा कि सभी रूटों पर सेवा जारी रहे और यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न आने दी जाए।
- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed