फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now the maniacs will be curbed

अब मनचलों पर लगेगा अंकुश, सादी वर्दी में कॉलेजों के आसपास तैनात होगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now the maniacs will be curbed
यमुनानगर। मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को महिला थाना प्रभारी शीलावंती अन्य पुलिस कर्मियों के साथ राउंड पर निकली। इस दौरान उन्होंने छोटी लाइन स्थित डीएवी गर्ल्स कॉलेज, जीएनजी कॉलेज व एमएलएन कॉलेज के आसपास राउंड किया। महिला थाना प्रभारी के सड़क पर खड़े होने की वजह से मनचलों ने अपने रास्ते बदल लिए। पुलिस ने छोटी लाइन पर बाइकों पर घूम रहे कई मनचलों को पकड़ा। इस दौरान कुछ के चालान किए और कुछ मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि इस तरह कि गश्त अब नियमित जारी रहेगी। स्कूल-कॉलेजों के आगे वर्दी के साथ-साथ बिना वर्दी में भी गश्त की जाएगी। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी जाएगी। मौके पर ही उनके मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करवाया जाएगा। महिला थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कॉलेज के आगे गुंडागर्दी कतई सहन नहीं होगी। छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि छात्राएं बेखौफ होकर छेड़छाड़ की घटनाओं का विरोध करें और इसकी शिकायत पुलिस को करें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। दुर्गा शक्ति एप पर अंगूठा दबाते ही पुलिस मदद मिलेगी। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। उनके साथ एएसआई कमला रानी, हेड कांस्टेबल मीनाक्षी व होमगार्ड के जवान साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed