{"_id":"654c0003592418d1270505f6","slug":"now-students-will-study-under-cctv-surveillance-in-government-college-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-8825-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजकीय महाविद्यालय में अब सीसीटीवी की निगरानी में पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजकीय महाविद्यालय में अब सीसीटीवी की निगरानी में पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
अभय सिंह
जगाधरी। निजी कॉलेजाें की तरह अब राजकीय महाविद्यालयों में सीसीटीवी की निगरानी में पढ़ाई होगी। जल्द ही सभी सरकारी कॉलेज में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। कॉलेज में विद्यार्थियों की गतिविधियों और कॉलेज को सुरक्षित बनाने के लिए निदेशालय ने ये निर्णय लिया है। निदेशालय की ओर से सभी राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। पत्र में उनसे कॉलेज में सीसीटीवी लगाए जाने की आवश्यकताओं की जानकारी मांगी गई है। प्राचार्यों को कॉलेज संबंधी जानकारी निदेशालय की ई-मेल आईडी पर देनी होगी। इसके लिए निदेशालय ने सभी प्राचार्यों को नौ नवंबर तक का समय दिया है। निदेशालय का पत्र मिलने के बाद सभी महाविद्यालयों ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जिले में पांच सरकारी कॉलेज हैं। एक राजकीय महाविद्यालय छछरौली, दूसरा प्रतापनगर, तीसरा बिलासपुर के गांव अहड़वाला में, चौथा सरस्वतीनगर और पांचवां शहर का अहिल्या बाई कॉलेज है। निदेशालय की ओर से पांचों कॉलेज के प्राचार्यों के नाम पत्र जारी किया है। सभी काॅलेज में सीसीटीवी लगाए जाने हैं। हालांकि दो कॉलेज में कुछ कैमरे लगे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में निदेशालय ने सभी कॉलेज को पूर्ण रूप से सीसीटीवी की जद में लाने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय की ओर से कॉलेज के सभी प्रवेश व निकास द्वारा, कॉरिडोर, गैलरी, कक्षाएं, कॉमन रूम, पुस्तकालय, लैब, स्टाफ रूम, सेमिनार हॉल, समारोह स्थल, कैंटीन सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की योजना हैं। वहीं प्राचार्य कॉलेज के मैदान इत्यादि भी सीसीटीवी से कवर करने की प्लानिंग कर रहे हैं। सभी कॉलेजों ने इस संबंध में जानकारी निदेशालय को भेज दी है। इसमें संशोधन के लिए कॉलेज के पास वीरवार का अंतिम दिन भी है।
सुरक्षित बनेगा कॉलेज का वातावरण
राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला के उप प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने बताया कि निदेशालय की ओर से सभी सरकारी कॉलेज में सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कॉलेज प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। प्राचार्यों को नौ नवंबर तक उनके कॉलेज में सीसीटीवी लगने व पूर्व में लगे होने की संक्षिप्त जानकारी देने के आदेश दिए हैं। हालांकि कॉलेज में कुछ कैमरे लगे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं। उप प्राचार्य डॉ. सुनील ने कहा कि सीसीटीवी लगने से कॉलेज का वातावरण और अधिक सुरक्षित बनेगा। इससे विद्यार्थियों की गतिविधियों के साथ कॉलेज की निगरानी करने में आसानी होगी। इसके साथ ही कॉलेज में आने वाले बाहरी लोगों पर ध्यान रखना आसान होगा।