फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now only one bus from Yamunanagar to Punjab

यमुनानगर से पंजाब के लिए अब सिर्फ एक बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now only one bus from Yamunanagar to Punjab
यमुनानगर बस अड्डे पर खड़ी बसें। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पंजाब के लिए एक भी बस नहीं होने से लोग खासे परेशान हैं। ऐसा नहीं है कि पंजाब के लिए कभी कोई बस चली ही नहीं। यमुनानगर बस स्टैंड से पहले पंजाब में चार बसें जाती थी, परंतु वक्त बीतने के साथ ही रोडवेज अधिकारियों ने सभी बसों को बंद कर दिया। हालांकि शहरवासी कई बार बसों को चलाने के लिए रोडवेज अधिकारियों से मिल चुके हैं, परंतु अधिकारी अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं ले सके। पंजाब जाने के लिए यात्रियों को अंबाला, पंचकूला व चंडीगढ़ तक सफर करके वहां से दूसरी बस लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो से पहले पंजाब के मलेर कोटला, जालंधर, अमृतसर व पटियाला के लिए चार बस चलती थी। दूरी अधिक होने के कारण बस दिनभर में केवल एक ही बार आना जाना करती थी। जब तक बस चली रोडवेज ने इनसे खूब कमाई की, क्योंकि पंजाब के लिए सवारी की कोई कमी नहीं है। इसकी वजह यमुनानगर में पंजाबी बिरादरी की आबादी काफी ज्यादा होना है। अंबाला की सीमा तो पंजाब से सटी है। पंजाबी बेल्ट होने के कारण यहां के लोगों का पंजाब काफी आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा व्यापार के लिए भी लोग पंजाब काफी जाते हैं। जिस कारण पंजाब के लिए बस चलाना रोडवेज के लिए काफी फायदेमंद रहा। इसके बाद कोरोना महामारी ने अपने पांव पसार लिए। दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों पर भी पाबंदी लग गई। इसलिए रोडवेज ने यमुनानगर डिपो से पंजाब चलने वाली बसों को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

ट्रेन से जाते हैं तो वापस आना पड़ता है
रेलवे स्टेशन रोड निवासी बलविंद्र सिंह धीमान ने बताया कि दो बहने पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में रहती हैं। जो यमुनानगर से करीब 120 किलोमीटर दूर है। वह पहले रोडवेज की बस से ही मंडी गोबिंदगढ़ परिवार के साथ जाते थे। इसके अलावा ट्रेन भी चलती थी। परंतु अब तो ट्रेन की भी कमी है। यदि पैसेंजर ट्रेन से जाते हैं तो उन्हें सरहिंद, खन्ना या लुधियाना उतरना पड़ता है। वहां से फिर वापस मंडी गोबिंदगढ़ वापस आते हैं। रोडवेज बसें बंद होने से अब काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी तरह गांव टेही के गुरमेल सिंह का कहना है कि उनकी लगभग सभी रिश्तेदारी पंजाब में है। इसके अलावा पंजाब में काफी धार्मिक स्थान भी हैं। पंजाब से वैष्णो देवी भी जाते हैं। इसलिए पंजाब तक रोडवेज की बस हो तो उनका सफर न केवल पंजाब के लिए आसान हो जाए बल्कि वहां से वैष्णो देवी जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बसें आने पर देंगे सर्विस : संजय रावल
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर ट्रैफिक मैनेजर संजय रावल का कहना है कि पंजाब के लिए पहले चार बसें चलती थी। बाद में इन बसों को बंद कर दिया गया। अब नई बसें डिपो में आनी शुरू हो गई हैं। जल्द ही पंजाब के लिए बसें चलाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed