फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now municipal workers will do fogging even at night, Yamunanagar

अब रात को भी फॉगिंग करेंगे नगर निगम कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now municipal workers will do fogging even at night, Yamunanagar
रात के समय शहर में फॉगिंग करते निगम के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेंगू से बचाव को लेकर नगर निगम की ओर से अब रात को भी फॉगिंग की जा रही है। कर्मचारी दिन-रात हर वार्ड की हर कॉलोनी व मोहल्ले में जाकर फॉगिंग कर रहे है। सभी वार्डों में दो-दो बार फॉगिंग की जा चुकी है। अब तीसरे चरण में फॉगिंग शुरू की गई है। इसके अलावा डेंगू प्रभावित इलाकों में विशेष तौर पर फॉगिंग की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार नगर निगम के जोन नंबर एक (वार्ड एक-11) में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन नंबर दो (वार्ड 12-22) में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में फॉगिंग की जा रही है। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों जोन में फॉगंग के दो चरण पूरे हो चुके है। अब तीसरे चरण में फॉगिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत हर वार्ड की हर कॉलोनी में नगर निगम द्वारा दो शिफ्टों में हर गली में जाकर गहनता से फॉगिंग की जा रही है।
विज्ञापन

पहली शिफ्ट में सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर बाद दो बजे से रात दस बजे तक फॉगिंग की जा रही है। कई जगह आधी रात तक निगम कर्मचारी फॉगिंग कर रहे है। इसके अलावा जहां पर डेंगू का मरीज मिलता है, वहां पर विशेष रूप से फॉगिंग करवाई जाती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होना दे। जहां पानी जमा है। वहां पर तेल डाल दें। कूलर का पानी बदलते रहे, ताकि उसमें मच्छर न पनप सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed