फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now drinking lemonade is also expensive

अब नींबू पानी पीना भी हुआ महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now drinking lemonade is also expensive
इस वर्ष समय से पहले पड़ रही गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी पीना भी अब आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। सब्जी मंडी में मंगलवार को नींबू 220 से 240 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बिका, जबकि मंडी से अलग अन्य जगहों पर में नींबू 270 से 280 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ग्राहकों को खरीदना पड़ रहा है। सब्जी मंडी के आढ़तियों ने बताया कि नींबू के भाव में आज तक उन्होंने इतनी तेजी कभी नहीं देखी है। फसल खराब व तेल की कीमतों के कारण बढ़े दाम सब्जी मंडी के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि नींबू के भाव में तेजी आने के दो बड़े कारण इस बार देखने को मिल रहे है। एक तो पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में जारी बढ़ोतरी के कारण ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ना व दूसरा कारण इस बार फसल खराब होना भी माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो गर्मी पड़नी शुरू हुई ही है, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, तो नींबू की डिमांड बढ़ने से इसके दामों में और भी तेजी आ सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें सब्जी का कार्य करते हुए 50 वर्ष से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन उन्होंने आज तक नींबू के भाव में इतनी तेजी कभी नहीं देखी।
विज्ञापन

आमतौर पर इन दिनों बाजार में 70 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाले नींबू की बढ़ती कीमतों ने इस बार नए रिकार्ड बनाए हैं। जिससे इसकी बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ लोग नींबू खरीदने तो दुकान पर आ रहे है, लेकिन इस बार बढ़े दामों के कारण खरीद करने से पीछे हट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed