{"_id":"6446eee58077d196370434e8","slug":"now-door-to-door-mobile-van-unit-will-search-for-tb-patients-yamuna-nagar-news-c-18-1-100677-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अब डोर टू डोर मोबाइल वैन यूनिट तलाशेगी टीबी के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अब डोर टू डोर मोबाइल वैन यूनिट तलाशेगी टीबी के रोगी
Tue, 25 Apr 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग का काम अब और तेजी से होगा। स्वास्थ्य विभाग का इस कार्य में सहयोग करेगा मेदांता अस्पताल। मेदांता अस्पताल की मैनेजमेंट ने जिले को अडॉप्ट किया है। इसके तहत मेदांता अस्पताल की तरफ से जिले में विशेष सुविधाओं वाली बस भेजी गई है। सोमवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सिविल अस्पताल यमुनानगर में मेदांता, गुरुग्राम से आई मोबाइल वैन यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले में जगह-जगह जाकर टीबी के छिपे हुए मरीजों की पहचान कर मौके पर ही उनका सीबी नॉट एवं एक्सरे टेस्ट करेगी।
घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा है। कई लोगों, संस्थाओं व क्लब के पदाधिकारियों ने टीबीमरीजों को 500 रुपये अनुदान प्रतिमाह दिया जा रहा है। टीबी रोगी के लिए प्रोटीन युक्त डाइट दी जानी चाहिए ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके। टीबी के रोगी कई लोगों को टीबी का मरीज बना देती है क्योंकि यह छूत का रोग है। इसलिए मेदांता की टीम जगह-जगह जाकर टीबी के रोगी की बलगम की जांच व एक्सरे कर रोगी की पहचान करेगी। उसका इलाज तत्काल शुरू किया जाएगा। यह निश्चित ही एक क्रांतिकारी कदम है।
सिविल डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि सबसे पहले मोबाइल वैन प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों की जांच करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमें आशा, एमपीएचडब्ल्यू, एसटीएस, एसटीएलएस व मेदांता की टीम जगह-जगह लोगों को जागरूक करेगी। जिनमें टीबी के लक्षण दिखाई देंगे उनके एक्सरे, सीबी नॉट करके उनका तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह गांवों को कवर करेगी मोबाइल वैन यूनिट
उप सिविल सर्जन (टीबी) डॉ. अनुप गोयल ने बताया कि कुछ मरीज ऐसे हैं जो स्वास्थ्य विभाग तक नहीं पहुंचे हैं। इसलिए सरकार ने मेदांता के साथ मिलकर एक मोबाइल वैन चलाई है। सबसे पहले मोबाइल वैन प्रतापनगर क्षेत्र के स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर मुंडा खेड़ा, दसौरा, छछरौली, भूड़कलां, ताहरपुर, डारपुर के अंतर्गत आने वाले गांव में जाकर सर्वे करेगी। उसके बाद बिलासपुर के स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर तलाकौर, संधाय, कलावड़, कुराली, कप्तान माजरी, महमूदपुर, अलीशेरपुर, रानीपुर, रत्तुवाला, मिर्जापुर के अंतर्गत आने वाले गांव में जाकर सर्वे करेगी। इसी प्रकार रादौर के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गढ़ी गोसाई, भंभौल, सरस्वतीनगर, बकाना, बैंडी, गुंदियाना, अंटावा, झीवरेड़ी, नाचरौन, अलाहर के अंतर्गत आने वाले गांव में जाकर सर्वे करेगी। इसी प्रकार जगाधरी के स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर महलांवाली, श्रीनगर कॉलोनी, श्रवण मोहल्ला, पाबनी कलां, दुर्गा गार्डन के अंतर्गत आने वाले गांव जाकर सर्वे करेगी। नाहरपुर के हेल्थ और वेलनेस सेंटर पांसरा, साबापुर, कलानौर, तिगरी, खुर्दी, फतेहगढ़, बूड़िया के अंतर्गत आने वाले गांव में जाकर सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। गत वर्ष जिले में 1360 मरीज थे। इस साल मार्च तक 598 नए मरीज मिल चुके हैं। टीबी की दवा छह से नौ माह तक खानी पड़ती है। रोजाना दवाई खाने से टीबी पूरी तरह से ठीक हो जाती है।