{"_id":"665badcef01fb5129d03d644","slug":"notice-to-four-for-occupying-municipal-corporation-land-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119813-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने पर चार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने पर चार को नोटिस
Sun, 02 Jun 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली खेल स्टेडियम के सामने नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करने पर अधिकारी हरकत में आए हैं। नगर निगम ने सरकारी जमीन पर रेत का अवैध कारोबार करने वाले चार लोगों नोटिस थमा दिया है। जिन चार लोगों को नोटिस दिया गया है उनमें सुमित, कुलदीप, सोनू व अंशुल शामिल हैं।
अधिकारियों ने तीन दिन में जमीन पर पड़ा रेत, बजरी उठाने को कहा है। इसके बाद निगम जगह पर पड़ी खनन सामग्री को जब्त कर लेगा। वहीं नोटिस मिलते ही आरोपियों ने नगर निगम की जमीन से सारी खनन सामग्री को उठाना शुरू कर दिया है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कारोबार करने का मामला अमर उजाला ने 31 मई के अंक में निगम की जमीन पर रेत का कारोबार राजस्व को नुकसान शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। मामला उजागर होते ही अधिकारी हरकत में आए और कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किया।
नगर निगम के आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन में सामान उठाने को कहा है। यदि वह सामान नहीं उठाएंगे तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। जिसका खर्च भी कब्जा करने वालों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह था मामला
तेजली खेल परिसर के सामने नगर निगम की बेशकीमती जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कई सालों से अवैध रूप से खनन सामग्री डाल कर कारोबार किया जा रहा था। जबकि इसके बदले में नगर निगम को किराया भी नहीं दिया जा रहा था। रेत, बजरी लाने वाले डंपर रात के समय तेजली की गलियों से निकलते थे। जिससे गलियों का भी बुरा हाल हो चुका है। इस मामले के उजागर होने के बाद अधिकारियों ने कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किया है।