फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Notice to contractor for poor quality material in drain

Yamuna Nagar News: नाले में घटिया सामग्री पर ठेकेदार को नोटिस

Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Notice to contractor for poor quality material in drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड-20 के तिलक नगर में नाले का निर्माण कार्य की धीमी गति में होने और इसमें निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल होने की शिकायत पर मेयर सुमन बहमनी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की सामग्री निम्न स्तर की पाई। इस पर मेयर ने निगम अफसरों को संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मेयर सुमन मंगलवार को वार्ड-20 के पार्षद विक्रम राणा व जेई अरविंद कुमार के साथ तिलक नगर में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने नाले के निर्माण में इस्तेमाल की जाएगी निर्माण सामग्री की जांच की। इसके बाद उन्होंने बताया कि नाले के निर्माण में जो सामग्री इस्तेमाल की जा रही है, उसकी गुणवत्ता सही नहीं है। वह काफी निम्न है। नाले का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

निर्माण सामग्री सही न होने पर उन्होंने इसके नमूने भरवाए और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कराया। साथ ही अधिकारियों को ठेकेदार की पेमेंट रोकने के भी निर्देश दिए। सुमन बहमनी ने निवासियों से भी सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान जल निकासी, सड़क मरम्मत व सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। इनके समाधान के लिए मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी मेयर बहमनी ने वर्कशॉप रोड के सुंदरीकरण कार्य के तहत पेड़ों की बाउंड्री के निर्माण कार्य के निरीक्षण में इस्तेमाल हो रही ईंटों की गुणवत्ता सही नहीं मिली थी। इस पर उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाया था। ईंटों के नमूने भरवाकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

अब मेयर को तिलक नगर में नाले के निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री सही नहीं मिली। इस पर ठेकेदार को नोटिस जारी कराया गया। उन्होंने अभियंता शाखा के अधिकारियों व जेई को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। गुणवत्ता सही न मिलने पर संबंधित जेई के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed