फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Noose will be tightened on passengers travelling without ticket in roadways buses

Yamuna Nagar News: रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रियों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 19 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Noose will be tightened on passengers travelling without ticket in roadways buses
हरियाणा रोडवेज की बस। आकाईव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की खैर नहीं। चेकिंग के दौरान यात्री बेटिकट पाया गया तो मौके पर ही दस गुना किराया वसूला जाएगा। चेकिंग के लिए जीएम, टीएम व स्पेशल फ्लाइंग (झोटा फ्लाइंग) तीनों टीमों ने अपनी प्लानिंग तैयार कर ली है।
दरअसल पिछले कई दिनों से रोडवेज में मुफ्त में यात्रा करने वालों की शिकायतें मिल रही है, ऐसे में मुफ्तखोरों पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति बनाई है। सभी टीमें अलग-अलग दिशा में कार्रवाई करेगी। बात करें तो लोकल बसों में ज्यादातर मुफ्तखोर पकड़े जाते हैं, चूंकि इन बसों में यमुनानगर शहर में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोग होते हैं। ऐसे में बस में अधिक भीड़ होने के चलते कई यात्री टिकट तक नहीं लेते और तेजी से उतरते ही फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


इस चेकिंग अभियान में रोडवेज परिचालकों पर भी नजर रहेगी। क्योंकि कई बार परिचालक यात्री से पैसे ले लेते हैं, लेकिन टिकट नहीं देते। अभी गत दिनों यमुनानगर रोडवेज डिपो ने इस प्रकार के सात परिचालकों को पकड़ा था। जिनसे 1740 रुपये पकड़े थे। हालांकि राशि छोटी थी, लेकिन यात्रियों से पैसे लेकर बिना टिकट के यात्रा कराना कानूनी जुर्म है। जोकि फ्रॉड केस में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों में मुफ्त की यात्रा करने वालों पर हमारी टीम लगातार काम कर रही है। विभाग की तीनों टीमें इस कार्य में लगी है। किसी भी सूरत में मुफ्त में यात्रा करने नहीं दी जाएगी। इसके अलावा जो परिचालक यात्रियों से पैसे लेकर यात्रा करा देते हैं, उनपर भी नजर रखे हुए हैं। -संजय रावल, महाप्रबंधक, रोडवेज यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed