फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Noni Rana had demanded extortion money of Rs 1 crore

Yamuna Nagar News: नोनी राणा ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Wed, 12 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Noni Rana had demanded extortion money of Rs 1 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कालिंदी कॉलोनी में छह फरवरी को सनमाइका कारोबारी हिमांशु विज के घर हुई फायरिंग से पहले विदेश में बैठे कुख्यात नोनी राणा ने विदेशी नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी के पैसे न देने पर आरोपी ने कारोबारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात के पांच दिन बाद शहर पुलिस ने सोमवार रात को कुख्यात नोनी राणा को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि कारोबारी सरकार के एक कद्दावर कैबिनेट मंत्री का नजदीकी है। इसके चलते मामले में पुलिस अभी भी बोलने को तैयार नहीं है। यहां तक कि केस दर्ज होने की जानकारी होने से भी मना किया जा रहा है। कालिंदी कॉलोनी निवासी कारोबारी हिमांशु विज से छह फरवरी को रंगदारी मांगी गई। उस समय वह अपने घर पर मौजूद था। इस दौरान उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

जब उसने कॉल उठाई तो कॉल करने वाले ने खुद को नोनी राणा बताया और उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी के पैसे न देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने कॉल को अनसुना कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए उसके घर पर चार राउंड फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुरक्षा दी है लेकिन इसके बावजूद आठ फरवरी को फिर से विदेशी नंबर से काल की गई और कारोबारी से एक करोड़ रुपये मांगे। यह भी धमकी दी गई कि यदि रुपये नहीं दिए तो यह फायरिंग ट्रेलर था। आगे अंजाम देख लेना। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
सीआईए इंस्पेक्टर भी निशाने पर
सूत्रों का दावा है कि फायरिंग की घटना से पहले कारोबारी को फोन पर धमकी मिली थी। फोन करने वाले ने खुद को नोनी राणा बताया और कारोबारी से गाली गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि पहले सीआईए इंस्पेक्टर ने तुम्हारी मदद की थी, वह भी निशाने पर है। बताया जा रहा है कि कारोबारी से पहले भी रंगदारी मांगी गई थी। उस मामले में केस दर्ज कराया गया था।


ये है मामला

बीते वीरवार को शहर थाना क्षेत्र की कालिंदी काॅलोनी में बाइक सवार दो शूटरों ने फायरिंग की थी। फायरिंग की वारदात होने से पहले कारोबारी को नोनी राणा ने फोन कर धमकी दी थी। जिस कारण वारदात को लेकर कारोबारी का परिवार दहशत में है। पुलिस के साथ साथ एसटीएफ की टीमें भी काम कर रही है। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश में टीमें ने यमुनानगर और आसपास जिलों में भी जांच कर रही हैं। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed