फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Noni gang shooter nabbed in firing at businessman's residence

Yamuna Nagar News: कारोबारी के आवास पर फायरिंग में नोनी गैंग का शूटर काबू

Mon, 17 Feb 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Noni gang shooter nabbed in firing at businessman's residence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस ने कारोबारी के आवास पर फायरिंग के मामले में मामले इनामी आरोपी को काबू किया कर लिया। करनाल जिले के रहने वाले आरोपी ने नोनी राणा के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय वह बाइक चला रहा था। उसके साथ प्रवीण ने फायरिंग की थी। प्रवीण को एक दिन पहले ही लाडवा क्षेत्र में कुरुक्षेत्र पुलिस और एसटीएफ अंबाला के बीच हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।
सीआईए -1 प्रभारी केवल सिंह के मुताबिक, बीती छह फरवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के प्लाईवुड कारोबारी हिमांशु विज के आवास पर फायरिंग की थी। जिसका मुकदमा थाना शहर यमुनानगर में दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने शूटरों की तलाश में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान की थी। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शनिवार रात को पुलिस ने एक आरोपी सागर उर्फ साहिल निवासी कलरा जागीर करनाल को अंबाला से काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक,सागर ने अपने साथी प्रवीण के साथ वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय सागर बाइक चला रहा थ। जबकि, प्रवीण ने फायरिंग की थी। फायरिंग से पहले और बाद में कारोबारी को नोनी राणा ने फोन पर धमकी दी थी। साथ ही एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर की जा रही है।
लाडवा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल हुआ था प्रवीण
पुलिस के मुताबिक, वारदात में मुख्य आरोपी प्रवीण निवासी लाडवा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। शनिवार को कुरुक्षेत्र सीआईए-2 और अंबाला एसटीएफ की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में प्रवीण पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। अब यमुनानगर पुलिस भी प्रवीण को प्रॉडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही यमुनानगर में दर्ज हुए केस में गिरफ्तार किया जाएगा।


यमुनानगर में घुमाता रहा था बाइक
पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी काफी देर तक यमुनानगर की गलियों में बाइक घुमाते रहे थे, जिससे उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद वह रादौर रोड से लाडवा की ओर भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed