{"_id":"68acbfc6d6dc1c3d260bf63d","slug":"nodal-iti-5-took-admission-98-seats-vacant-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142765-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई पांच ने लिया प्रवेश, 98 सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई पांच ने लिया प्रवेश, 98 सीटें खाली
Tue, 26 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
नोडल आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए दस्तावेज जमा करवाते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Police
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए ओपन काउंसलिंग करवाई जा रही है। सोमवार को ओपन काउंसलिंग के दूसरे चरण का दूसरे दिन नोडल आईटीआई की रिक्त 103 सीटों के लिए प्रक्रिया चलाई गई। इस दौरान मात्र पांच विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया। अब नोडल आईटीआई की रिक्त सीटों की संख्या 98 रह गई है।
आईटीआई की ओपन काउंसलिंग 30 अगस्त तक चलेगी। विद्यार्थियों के पास अभी दाखिला लेने के लिए चार दिन शेष हैं। वहीं, सोमवार को विद्यार्थियों ने सुबह पहुंचकर अपने एडमिट कार्ड जमा करवाए, परंतु पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण बाद में आवेदन रद्द करवा लिए। प्रक्रिया के तहत सुबह नौ से 12 बजे तक विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जमा किए गए।
इसके बाद नई वरीयता सूची जारी की गई। सूची में नाम आने विद्यार्थियों को एक-एक करके बुलाया। परंतु पसंद व रूचि अनुसार सीट न मिलने से विद्यार्थी निराश हुए। दाखिला करने के लिए छह समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई थी। परंतु विद्यार्थियों में रुझान न दिखने के कारण पूरा दिन दाखिला समिति सदस्य खाली बैठे रहे।
विज्ञापन
किस ट्रेड में कितनी सीटे
नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड की 83 यूनिट संचालित की जा रही हैं। सभी ट्रेड में कुल 1348 सीटें हैं। चार ऑनलाइन व ओपन काउंसलिंग के एक चरण के बाद 1348 में से 1250 सीटें भर चुकी हैं और 98 सीटें रिक्त हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा सीट वुड वर्क टेक्नीशियन ट्रेड में रिक्त हैं। इस ट्रेड की कुल 72 में से 39 पर दाखिले हुए और 33 सीटें रिक्त हैं। इसके बाद फाउंड्रीमैन ट्रेड की 48 में से 36 पर दाखिले हुए हैं और 12 सीटें रिक्त हैं। प्लंबर ट्रेड की 96 में से 90 सीटें भरी हैं और छह रिक्त हैं। इसके अलावा प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड की 40 में से 27 सीटें भर गई हैं और 13 खाली हैं। कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड की 24 में से 15 सीटें भरी हैं और नौ रिक्त हैं। इसी तरह जीईओ इंफोर्मेटिक्स की कुल 24 में से सिर्फ आठ दाखिले हुए हैं और 16 सीटें रिक्त हैं।
ओपन काउंसलिंग का दूसरा चरण चल रहा है। इस दौरान काफी दाखिले हुए हैं। सोमवार को कम विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यह चरण 30 अगस्त तक चलेगा। ओपन काउंसलिंग में सभी सीटें भर जाएंगी। अभी मात्र 98 सीटें रिक्त हैं। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल अधिकारी।