{"_id":"69e9165c12457f975d0fd014","slug":"no-nominations-filed-on-the-second-day-of-the-by-election-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-154859-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उपचुनाव के दूसरे दिन भी कोई नामांकन दाखिल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उपचुनाव के दूसरे दिन भी कोई नामांकन दाखिल नहीं
Thu, 23 Apr 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। नगरपालिका वार्ड-9 पार्षद उपचुनाव के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उपचुनाव के लिए उप तहसील कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया दायर करने की व्यवस्था की गई है। रिटर्निंग अधिकारी व व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। जानकारी के अनुसार नामांकन के दूसरे दिन सभी संभावित प्रत्याशी नामांकन पत्रों में निर्देशित औपचारिकताओं को ही पूरा करने में व्यस्त रहे। गुरुवार के बाद ही नामांकन का काम जोर पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन