फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No clue of Chetan, today NDRF team will search

चेतन का नहीं लगा सुराग, आज एनडीआरएफ की टीम करेगी तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
No clue of Chetan, today NDRF team will search
यमुनानगर। इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के लिए मोबाइल पर वीडियो बनवाते हुए पश्चिमी यमुना नहर में डूबे चेतन का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को चेतन की तलाश करने एनडीआरएफ की टीम आएगी। जो स्थानीय गोताखोरों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में चेतन की तलाश करेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर रोड पर पश्चिमी यमुना नहर में डूबे बुड़िया निवासी 18 वर्षीय चेतन की तलाश के लिए मंगलवार को दिनभर गोताखोर राजीव अपनी टीम के साथ तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोरों की टीम ने सहारनपुर रोड पुल से लेकर पुराना हमीदा व पांजूपुर पुल तक उसकी तलाश की। नहर में पानी अधिक होने के कारण गोताखोरों को तलाश करने में परेशानी हुई। इस दौरान परिजन नहर किनारे टकटकी लगाए हुए बैठे रहे। रात के समय भी परिजन लाइट लेकर नहर में चेतन की तलाश करते रहे। अब परिजनों की मांग पर बुधवार को एनडीआरएफ बुलाया गया है। हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि मंगलवार को दिनभर गोताखोर तलाश करते रहे, लेकिन चेतन का कुछ पता नहीं लगा। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर चेतन की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed