फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No clue found of robbery accused in jewelery showroom

Yamuna Nagar News: ज्वेलरी शोरूम में डकैती के आरोपियों का नहीं मिला सुराग

Sat, 21 Dec 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
No clue found of robbery accused in jewelery showroom
यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का अब तक पता नहीं लगा पाई है। पुलिस की चार टीमें भी अब तक वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। बदमाशों को पकडऩा तो दूर अब तक गैंग की पहचान तक नहीं हुई। जिस कारण व्यापारियों में भी आक्रोश है।
विज्ञापन

बीते 25 नवंबर को यमुनानगर में जगाधरी ईएसआई अस्पताल के सामने ज्वेलरी शोरूम में डकैती की वारदात हुई थी। दो बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने शोरूम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। यही नहीं विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ को भी गोली मार दी थी। वारदात का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ कुछ तथ्य लगे थे। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने यमुना नदी से बरामद कर ली थी। जांच में पता चला था कि बाइकों को सहारनपुर से लूटा गया था। इसके बाद यमुनानगर और सहारनपुर पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने के लिए अभियान चलाया था। लेकिन, पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की थी। इसमें भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed