{"_id":"6473b455c3ab2fec4e021b86","slug":"no-bus-on-any-route-after-8-pm-passengers-upset-yamuna-nagar-news-c-18-1-134699-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रात 8 बजे बाद किसी रूट पर नहीं बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रात 8 बजे बाद किसी रूट पर नहीं बस, यात्री परेशान
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर 50 नई यूरो-6 सहित मिनी व किमी. स्कीम की मिलाकर कुल 190 बसें हो चुकी हैं। बावजूद इसके अधिकांश रूटों पर शाम छह बजे के बाद रोडवेज की सर्विस नहीं हैं। कहने को डिपो की बस का आखिरी समय रात आठ बजे हैं, पर इससे पहले शाम छह से रात आठ बजे के बीच नाममात्र रूटों पर ही बसों के समय हैं। ऐसे में जिले के लोग शहर से गांवों व दूसरे जिलों में आने-जाने के लिए अन्य साधनों पर निर्भर हैं। बता दें कि दस साल पहले भी यमुनानगर डिपो पर हरियाणा रोडवेज की बसों की संख्या करीब 190 थी। तब डिपो की बसों की रात आठ बजे तक अंबाला, साढ़े आठ बजे तक कुरुक्षेत्र, नौ बजे तक दिल्ली के लिए सर्विस थीं। ऐसे ही जिले के ग्रामीण व अन्य रूटों पर सात से लेकर आठ बजे तक भी बसों के समय थे। अब भी डिपो पर 190 बसें है, पर शाम छह बजे के बाद से जिले के अधिकांश ग्रामीण सहित अन्य रूटों पर बसें नहीं चल रहीं। शाम छह से रात आठ बजे के बीच भी करीब 14 रूटों पर ही बसों के समय हैं। ऐसे में देर शाम विभिन्न रूटों पर बस ना मिलने पर जिले के लोग अन्य साधनों की तलाश में भटकने पर मजबूर हैं। जो जिले से बाहर दूसरे जिलों में जाने को रेल या टैक्सी का सहारा लेते हैं। ऐसे ही जिले के ग्रामीण रूटों पर लोगों के सामने आने जाने के लिए मैक्सी कैब, ऑटो व निजी वाहन के ही विकल्प शेष रह जाते हैं।
रूट - समय
अंबाला - 6.00 व 6.30
गद्दीपुर - 6.00
घिलौर माजरी - 6.00
साढौरा-पाबनी - 6.00
गढ़ी बीरबल - 6.00
प्रतापनगर प्लस पांवटा - 6.00
नारायणगढ़-पम्मूवाला 6.10
साढौरा - 6.10
दिल्ली - 6.30
कुरुक्षेत्र - 6.40
गढ़ी बीरबल - 7.00
चंडीगढ़ - 7.00
करनाल प्लस पांवटा - 7.30
कुरुक्षेत्र प्लस करनाल - 8.00
(उक्त ब्यौरा यमुनानगर डिपो की बसों के 27 मई के ड्यूटी रजिस्टर अनुसार है।)
बस स्टैंड पर देर शाम बसों के इंतजार में खड़े दशमेश कॉलोनी के सतेंद्र व गांधीनगर के जसविंद्र सिंह ने कहा कि यमुनानगर डिपो की बसों के दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सहारनपुर, पांवटा, नारायणगढ़ के रात आठ व नौ बजे बस होनी चाहिए, जिसमें जिले के मुख्य ग्रामीण रूट के स्टॉपेज भी कवर हो जाते हैं। किंतु ऐसा ना होने से अभी जिले के लोग शहर से गांव व दूसरे जिलों में आने-जाने के लिए भटकने पर मजबूर हैं।
अभी ट्रांसफर की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके बाद और नई बसों के साथ स्टाफ की भी मांग की हुई है। जल्द डिपो के सभी रूटों पर यात्रियों की डिमांड मुताबिक सर्विस होगी। - बालकराम, जीएम (यमुनानगर डिपो), हरियाणा रोडवेज।