फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nirankari Women Saints' Congregation

Yamuna Nagar News: महिलाओं को दिया आध्यात्मिकता और संस्कारों का संदेश

Tue, 12 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nirankari Women Saints' Congregation
रादौर के संत निरंकारी भवन में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। आयोजक - फोटो : बहराइच में नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के संत निरंकारी सत्संग भवन में सोमवार को पहला जिला स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत निरंकारी मंडल दिल्ली से पहुंचीं केंद्रीय प्रचारक बहन अनिता वाधवा ने की। समागम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक प्रवचनों का श्रवण किया।
अपने संबोधन में अनिता वाधवा ने महिलाओं को आध्यात्मिकता अपनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति यदि आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ जाए तो परिवार में प्रेम, अनुशासन और संस्कारों का वातावरण मजबूत होता है।
विज्ञापन

उन्होंने सत्संग, सेवा और सिमरन के माध्यम से निराकार ईश्वर के प्रति समर्पण भाव रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी की शिक्षाएं प्रेम, नम्रता और मानवता का संदेश देती हैं। इन शिक्षाओं के माध्यम से समाज में भाईचारे और एकता की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर समाज को बेहतर दिशा देने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नफरत छोड़कर प्रेम फैलाने की आवश्यकता है। महिलाओं को स्वयं जागरूक होकर समाज में भी जागरूकता स्थापित करनी चाहिए। समागम में भजन, प्रवचन और आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानवता और सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आई महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed