फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NHM employees submitted memorandum

Yamuna Nagar News: एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Aug 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
NHM employees submitted memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 11 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। बाद में जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया।
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ रहा है। डेंगू अभियान को लेकर गतिविधि नहीं हो रही है। यहां पर लगे एनएचएम के कर्मी हड़ताल पर हैं। डेंगू अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्य एएनएम करती हैं लेकिन वह हड़ताल पर हैं। जिस वजह से रैपिड फीवर सर्वे का कार्य नहीं हो रहा है। सैंपलिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह से टीबी मुक्त अभियान का कार्य बंद पड़ा है। एनिमिया मुक्त अभियान का कार्य भी सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान अमित गुर्जर ने बताया कि वह अपनी मांगों के पूरा न होने तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके लिए बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। कई जगहों पर कर्मचारियों की हड़ताल से दिक्कत आ रही है लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed