फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

नहर में लुप्त होने की कगार पर पहुंचीं मछलियों के बीज छोड़े

Tue, 03 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 03 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
news-ymn
मत्स्य विभाग की ओर से केनाल रेस्टहाउस दादूपुर हेड वर्कर्स के प्रांगण में राज्यस्तरीय मत्स्य संरक्षण, पुनर्वासन एवं चेतना शिविर का आयोजन किया गया। हरियाणा के कृषि, सिंचाई, विकास एवं पंचायत, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने की।
विज्ञापन


पश्चिमी यमुना नहर में लेबीयो कालबसु मछली के 20 हजार,  भारतीय मेजर कार्प मछली के 90 हजार व महाशीर मछली के पांच हजार बीज छोड़े गए।  

कृषि मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने पश्चिमी यमुना नहर में लेबीयो, कालबसु, भारतीय मेजर कार्प व महाशीर मछली के बीज छोड़े। कृषि मंत्री ने किसानों और मत्स्य पालकों से कहा कि जैव विविधता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक जल संसाधनों व जीव जंतुओं का संरक्षण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


नदियों का क्षेत्रफल कम होता जा रहा है। नदियों में पानी की मात्रा कम होती जा रही है जिसका सीधा संबंध मछलियों के रहने के प्राकृतिक वातावरण से है। लेबियो कालबसु मछली के साथ-साथ अन्य सभी मछलियों का संरक्षण करना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष में मत्स्य किसानों को आठ करोड़ रुपये का अनुदान देने का प्रावधान किया गया है जो मत्स्य विभाग के कुल बजट का लगभग 50 प्रतिशत है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे कम लागत से अधिक उत्पादन देने वाली फसलों को बढ़ावा दें। खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन भी करें।

उन्होंने मत्स्य विभाग की गतिविधियों को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्य अतिथि ने प्राकृतिक पीनी में मत्स्य संरक्षण के लिए नियमावली नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि यमुनानगर में तालाबों व पानी की अधिकता है। इसलिए यहां मत्स्य पालन का कार्य अच्छे ढंग से किया जा सकता है। मत्स्य विभाग के निदेशक आरके सांगवान ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

मौके पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, उप कृषि निदेशक डॉ. आदित्य प्रताप डबास, डीडीपीओ गगन दीप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हीरा लाल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज रविंद्र राठौर, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग आरएस त्यागी, हरिदेव कांबोज, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, जोगेश कुमार, मत्स्य विभाग के उपनिदेशक वीके शर्मा, मत्स्य अधिकारी प्रदीप कुमार, मत्स्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


मेट्रो की तर्ज पर होगा आधुनिक मंडियों का निर्माण : कृषि मंत्री
कृषि मंत्री ने हरियाणा को एक शाकाहारी राज्य बताते हुए किसानों को अपनी फसल की सीधे मार्केटिंग करने की बात कही। वहीं हरियाणा में मेट्रो की तर्ज पर आधुनिक मंडियों का निर्माण करवाने की बात कही। कृषि मंत्री ने कहा कि मेट्रो की तर्ज पर एक विशेष एजेंसी को काम देकर प्रदेश में आधुनिक मंडियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसमें यमुनानगर में लक्कड़ मंडी व गुड़गांव में विश्व स्तर की फूल मंडी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज गेहूं व धान से टमाटर और गेंदा लगाना ज्यादा अच्छा है। किसानों को भी डायरेक्ट मार्केटिंग करनी चाहिए। आज बाबा रामदेव अमिताभ और धोनी से भी बड़े एंबेसडर बन चुके हैं। उन्होंने किसानों को अपनी फसल का नाम और ब्रांड बनाकर काम करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed