{"_id":"a24f3ae40f07cb8cef57289235168694","slug":"news-ymn-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजूरी रोड पर सीवर लाइन डालने का काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूरी रोड पर सीवर लाइन डालने का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूरी रोड पर कई साल से जारी जलभराव की समस्या से जल्द लोगों को राहत मिलने वाली है। मार्ग पर 8.5 करोड़ की लागत से सीवर लाइन डाली जाएगी। सोमवार को यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कार्य का शुभारंभ किया।
बता दें कि रविवार को इसकी आधारशिला दशहरा ग्राउंड में हुई रैली में सीएम खट्टर ने रखी थी। विधायक ने इस कार्य की शुरुआत पर लोगों से कहा कि कई साल से सड़क पर पानी जमा रहता था। इससे साथ लगते दर्जनों गांवों सहित राहगीर व वाहन चालक प्रभावित हो रहे थे। इसके अलावा सड़क से निकलने में दुर्घटना का भय रहता था। कई बार लोग चोटिल भी हो जाते थे।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही इस समस्या को प्राथमिकता पर हल कराने का वादा उन्होंने लोगों से किया था। आज इस पर काम शुरू हो रहा है, जो नौ माह में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर ने यमुनानगर के विकास में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। बहुत जल्द इन पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे विकास कार्यों में सहयोगी बनें।
विज्ञापन
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पार्षद संगीता सिंघल, मीडिया प्रभारी राजेश सपरा, प्लाइवुड एसोसिएशन के प्रधान अजय मानिकटाला, कार्यकारी अभियंता अरविंद रेहिला, एसडीओ सुमित गर्ग, डॉ. कृष्ण गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, ओमप्रकाश कालड़ा, अभिषेक, सुनील, रवि शादीपुर, पूर्व पार्षद कालड़ा, जंगशेर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।