फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

चांद और पिया के दीदार के साथ खोला व्रत

Sat, 31 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
news-ymn
जिले में शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिनभर उपवास के बाद शाम को सुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। रात को चांद और पिया का एकसाथ दीदार कर व्रत खोला। दिन भर बाजारों में खूब रौनक रही। सबसे अधिक भीड़ ब्यूटी पार्लर, चूड़ियों और शृंगार की दुकानों पर रही।
विज्ञापन


सुहागिनों ने अल सुबह उठ कर सरगी खाई। शाम को टोलियों में बैठकर करवाचौथ की कथा सुनी और पूजा की। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र व सलामती की कामना की। कुछ महिलाओं ने मंदिरों में जाकर माथा टेका। ट्विनसिटी में महिला मंडलियों द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


चांद ने करवाया इंतजार
करवाचौथ का व्रत चंद्रमा को देखने और अर्घ्य देने के बाद ही संपन्न माना जाता है। वैसे आम दिनों में चांद सात बजे के बाद निकल आता है, लेकिन शुक्रवार को चांद ने सुहागिनों को लंबा इंतजार करवाया। करीब सवा छह बजे दिन ढल गया और अंधेरा छा गया। जिसके साथ ही महिलाओं ने चांद का इंतजार करना का शुरू कर दिया। व्रतधारी महिलाओं का ध्यान बंटाने के लिए परिजन उनके साथ पुरानी यादों को ताजा करने लगे। आसमान में चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने विधिवत रूप से चांद को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में भी रही करवाचौथ की रौनक
जगाधरी वर्कशाप। क्षेत्र में भी करवाचौथ की रौनक रही। शाम को महिलाएं एकत्रित हुईं और एकसाथ बैठ कर पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। शाम को चांद को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत पूरा किया। व्रत पूरा करने के बाद महिला अपने पिया के साथ बाजार में निकल गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाहर ही खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed