{"_id":"945d708e26af25d9e3193c46d3ec0d3b","slug":"news-ymn-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमे विकास पर अधिकारियों को फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमे विकास पर अधिकारियों को फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय में जिला विजिलेंस मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक हुई। सांसद ने धीमे विकास पर कई अधिकारियों को जमकर फटकारा और भविष्य में विकास को लेकर ढील बरतने पर कार्रवाई करने के संकेत दिए।
सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल पूरा हो गया। यह टाइम अधिकारियों के लिए हनीमून पीरियड था। अब परफॉर्मेंस का पीरियड शुरू हो गया है। भाजपा सरकार अपनी फुल फार्म में है। काम में ढील बरतने वाले अधिकारियों को हल्के से नहीं लिया जाएगा।
सांसद ने अधिकारियों से उनके विभाग से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा विकासात्मक परियोजनाओं की प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी ताकि वे केंद्र व हरियाणा सरकार से ज्यादा से ज्यादा राशि विकास कार्यों के लिए ला सकें। विभागों के अधिकारियों ने जिले में किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
कटारिया ने अधिकारियों द्वारा दी गई विकासात्मक कार्यों की रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त करते हुए अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
स्कूलों में पेयजल की उपलब्धता पर एक्सईएन व डीईओ की क्लास
एडीसी डा. सतबीर सैनी ने बैठक के एक एजेंडे में स्कूलों में पेयजल की उपलब्धता के बारे में बताया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में पेयजल की उपलब्धता नहीं होने पर सांसद ने जन स्वास्थ्य एवं जल अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन व डीईओ को फटकार लगाई। उन्होंने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में पीने का पानी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट डीसी डा. एसएस फुलिया को देनी होगी।
पांच सड़कों में से तीन ठीक, दो अभी निर्माणाधीन
जिले में सड़कों की हालत पर सांसद ने पीडब्ल्यूडी एवं बीएंडआर के एक्सईएन से जवाब मांगा। इस पर विभाग के एक्सईएन ने बताया कि इस वर्ष पांच सड़कों का टेंडर पास हुआ था जिनमें से तीन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। दो सड़के अभी निर्माणाधीन हैं। सांसद ने एक्सईएन से जल्द जिले की 20 सड़कों का निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार करने की बात कही। सांसद ने एक्सईएन को कहा कि वे 10 नवंबर तक उन्हें जिले की 20 सड़कों का एस्टिमेट बनाकर दें, ताकि वह 20 नवंबर को प्रधानमंत्री से मिलकर सड़कों के निर्माण की मंजूरी व बजट प्राप्त कर सकें।
पैसे नहीं लेते और काम भी नहीं करते अधिकारी
सांसद ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगभग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है लेकिन यह बात सामने आई है कि अब अधिकारी पैसा नहीं लेते और लोगों के काम भी नहीं करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें। जो काम रूल आफ लॉ के तहत सही है, उस कार्य को करने के लिए लोगों के चक्कर न कटवाएं। अधिकारी कानून के दायरे में रहकर कार्य करें तथा गलत कार्य न करें।
डीएफओ और ईओ की ली क्लास
वाटर शेड प्रोजेक्ट पर डीएफओ ने छछरौली क्षेत्र के दो तीन गांवों की रिपोर्ट पेश की जिसमें उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से किए गए कार्यों को चित्रों के माध्यम से दिखाया। सांसद ने इस पर भी असंतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब तो डिजिटल क्रांति है। डिजिटल में तो कोई भी फोटो कैसे ही बना दी जाती है। वहीं नगर निगम में विकास के लिए जारी बजट पर पूरी तरह काम न होने पर ईओ की क्लास ली। सांसद ने कहा कि काम अधिकारी नहीं करते और पार्षद उनके कान खींचते हैं। उन्होंने ईओ को भविष्य में काम जल्दी से पूरे करने के कड़े निर्देश दिए।
31 को यूएनओ में भाषण देंगे सांसद
डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि सांसद रतनलाल कटारिया 31 अक्तूबर को यूएनओ में भाषण देंगे। यूएनओ में भाषण देने वाले कटारिया उत्तरी भारत से मात्र एक सांसद होंगे। उन्होंने सांसद को विश्वास दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
मनरेगा में दूसरे स्थान पर यमुनानगर
एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों में यमुनानगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में 11978 शौचालय बनाने का टारगेट था। उन्होंने टारगेट पूरा कर अब तक 12 हजार से अधिक शौचालयों का निर्माण करवा दिया है। इसी तरह सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को जिला के एक गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार के लक्ष्य के अनुसार 31 मार्च 2016 तक जिले में कोई भी शौच के लिए बाहर नहीं जाएगा।