फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news about ramanujam

भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन को किया याद

Tue, 22 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस कड़ी में बिलासपुर के न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में गणित सप्ताह का आयोजन हुआ, जो 16 से 22 दिसंबर तक चला।
विज्ञापन


इसके तहत विद्यार्थियों की गणित के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। इनमें पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की गणित रिले रेस हुई। कक्षा छठी के पर्व, अक्षित, इकमजोत व सातवीं के विमलप्रीत, चेतन, जसकरन व आठवीं के शिवम, आरजू, तनु, नौवीं की सेजल, श्वेता व दीक्षा, 10वीं के पावस, अंकिता, कशिश व आरजू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इसी तरह छठी से 12वीं तक के लिए मैजिक स्क्वेयर रोचक गणित की क्रियाएं जैसे प्रकृति में गणित, पास्कल ट्राइसगल प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता व गणित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधनाचार्या मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों की गणित के प्रति रूचि की सराहना की और उन्हें रामानुज के गणित में दिए योगदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर अमनदीप, पूनम, एकता, रीतू, उमेश, इंदरप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवासन रामानुजन के जन्मदिन पर हुई गणित प्रश्रोत्तरी
कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष में गणित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणित प्राध्यापिका पूनम छाबड़ा के भाषण से हुई। इसके बाद विज्ञान संकाय के विद्यार्थी विशाल ने उपस्थित विद्यार्थियों व श्रीनिवास रामानुजन के जीवन के बारे में जानकारी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप दत्ता ने विद्यार्थियों को गणित का महत्व बताया। इस मौके पर सुनील कांबोज, नरेंद्र कांबोज, अनुराधा, वंदना, पवन बटार, अनिल शर्मा व हरप्रीत कौर मौजूद रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मना राष्ट्रीय गणित दिवस
जगाधरी वर्कशाप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में भी राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गणित प्राध्यापक सुरेश ग्रोवर ने छात्रों को दैनिक जीवन में गणित के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रों ने हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में रामनाथ बंसल व संजय शर्मा ने जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के छात्रों ने प्रथम व 11वीं कक्षा के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नीरज कुमार शर्मा ने छात्रों को गणित विषय में बढ़चढ़ कर रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, रामरतन, रामकुमार, देवेंद्र कुमार, राजिंद्र कुमार, भारती व सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed